Saturday, July 27, 2024
featuredउत्तर प्रदेश

योगी ने 6 महीने के कार्यकाल में गिनाई भाजपा सरकार की उपलब्धियां…

SI News Today

उत्तर प्रदेश सरकार के छह महीने का कार्यकाल पूरा होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने आज (29 सितंबर) एएनआई से बात की। बातचीत में उन्होंने कहा, ‘विकास और भरोसा भाजपा के छह महीने की शुरुआत है। जो प्रदेश परिवारवार, जातिवाद, भ्रष्टाचार के लिए बदनाम था उस प्रदेश को नई पहचान देने की कोशिश की गई है। राजनीति को नई दिशा देने की कोशिश की गई है भाजपा सरकार में। छह महीने किसी सरकार के कार्यकाल के लिए काफी नहीं होते लेकिन इससे दिशा तैयार होती है। सपा-बसपा कार्यकाल में जितना किसानों की उपज को खरीदा गया उसको अकेली भाजपा सरकार ने खरीद लिया।

गन्ना किसानों का भुगतान 95 फीसदी हुआ। जिला मुख्यालयों को 24 घंटे बिजली, तहसील मुख्यालयों को 20 घंटे बिजली और ग्रामीण क्षेत्रों को 18 घंटे बिजली की आपूर्ति शुरू की गई है।’ उन्होंने आगे कहा कि हमें विरासत में 1.21 लाख किलोमीटर गड्ढा युक्त सड़के मिलीं। जिनमें से 85 हजार से अधिक सड़कों को गड्ढा मुक्त किया गया। प्रदेश की पुलिस पर आम जनता का विश्वास मजबूत हुआ। खूंखार आतंकी पुलिस मुठभेड़ों में मारे जा रहे हैं या जेल में हैं। पिछली सरकारों ने अपराधियों का राजनीतिकरण किया।

गौरतलब है इस दौरान उन्होंने सूबे में पूर्व की सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के गुजरात दौरे को लेकर भी कंज कहा। और कहा कि राहुल जहां जाते हैं कांग्रेस वहां बुरी तरह हारती है। गुजरात में भी कांग्रेस बुरी तरह हारेगी।

SI News Today

Leave a Reply