Saturday, July 27, 2024
featuredउत्तर प्रदेशलखनऊ

रायबरेली: बदमाशों ने लूटपाट कर मह‍िला से क‍िया गैंगरेप…

SI News Today

रायबरेली: यहां एक गांव में पूर्व प्रधान के घर गुरुवार की रात करीब आधा दर्जन बदमाशों ने हमला बोल द‍िया। बताया जाता है क‍ि लूटपाट के दौरान पर‍िवार के सदस्यों की जमकर प‍िटाई भी की। इस घटना में पूर्व प्रधान की मौके पर ही मौत हो गई, जबक‍ि अन्य घायलों को ज‍िला हॉस्प‍िटल में भर्ती कराया गया है। पूर्व प्रधान की पत्नी ने आरोप लगाया है क‍ि बदमाशों ने उसके साथ गैंगरेप भी क‍िया। आगे पढ़‍िए क्या है पूरा मामला…

-घटना रायबरेली के गुरबख्शगंज थानाक्षेत्र के पुराई गांव की है। गुरुवार की रात पूर्व प्रधान और उनका परिवार रोज की तरह छत पर सो रहा था।

-जानकारी के अनुसार, अचानक रात में करीब आधा दर्जन बदमाश घर में घुस आए। जब तक लोग कुछ समझ पाते बदमाश पूर्व प्रधान को मारने-पीटने लगे। जब उनकी पत्नी शोर मचाने की कोश‍िश की तो 3 बदमाश और ऊपर आए और उसे भी नीचे घसीटकर ले गए और मारा-पीटा गया।

-पीड़‍ित पत्नी ने बताया, ”बदमाशों ने मेरे साथ गैंगरेप किया। जब किसी तरह छत पर आई तो देखा कि‍ पति वहां मृत अवस्था में पड़े हैं। बदमाशों ने इतनी पिटाई कर दी थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।”

-इसके बाद उसने अपने ससुर को देखा तो वह भी घायल अवस्था में नीचे पड़े हैं। जब मैं रोने च‍िल्लाने लगी तो आसपास के लोग पहुंचे और डायल 100 पर पुल‍िस को फोन क‍िया गया और घायल पर‍िजनों को हॉस्प‍िटल पहुंचाया गया।

क्या कहते हैं पुल‍िस अध‍िकारी
-आईजी जय नारायण का ने कहा, श‍िकायत म‍िली है क‍ि लूटपाट के साथ मह‍िला से गैंगरेप की गई है। पुल‍िस ने एफआईआर दर्ज कर ल‍िया है और मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के ल‍िए भेज द‍िया गया है।

– फिलहाल गांव में एक पीएसी कंपनी लगा दी गई है,जिससे कोई अप्रिय घटना ना घट सके।
– महिला का कहना है कि‍ बदमाशों की भाषा कुछ अलग तरह की थी, जिससे पुलिस अंदाजा लगा रही है कि गांव में सड़क न‍िर्माण कर रहे मजदूरों का भी हाथ हो सकता है।

SI News Today

Leave a Reply