Thursday, July 25, 2024
featuredउत्तर प्रदेश

रायबरेली में चलती कार में किया दुष्कर्म

SI News Today

रायबरेली और बरेली में महिला यौन हिंसा की वारदाते सामने आईं। रामपुर के टांडा में किशोरी का अपहरण कर दो दिन तक उसके साथ दुराचार किया गया। एटा में प्रेमी ने प्रेमिका को नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म कर वीडियो क्लिप बनाई और दूसरी जगह शादी होने पर ब्लैकमेलिंग की। बरेली के इज़्ज़त नगर में 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश की गई और रायबरेली में सरेशाम किशोरी का अपहरण कर चलती कार में दुष्कर्म कर फेंका गया

चलती गाड़ी में किशोरी से दुष्कर्म

रायबरेली में किशोरी को सरेशाम मैजिक चालक व कंडक्टर ने अगवा कर दुष्कर्म करने के बाद चलती गाड़ी से फेंक दिया। ग्रामीणों ने किशोरी को घायल देखा तो मैजिक का पीछा किया। मैजिक चालक व कंडक्टर को कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया गया। गुस्साई भीड़ ने दोनों को जमकर पीटा और उनकी गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी अपने ननिहालके लिए घर से निकली थी। मेंहदीगंज बाजार में वह मैजिक में बैठी और मटेरवा चौराहे पर उतरकर पैदल ही चल पड़ी। किशोरी लगभग पांच सौ मीटर दूर पहुंची थी कि मैजिक चालक नाजिम ने अपने कंडक्टर गुड्डू के साथ आकर उसे रोक लिया। दोनों ने उसे जबरन गाड़ी में खींच लिया और अपहरण करके ले गए। रास्ते में नाजिम ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद दोनों उसे लेकर परशदेपुर-जायस मार्ग पर गोपालपुर के पास आए और उसे गाड़ी से फेंककर भागने लगे

पहले दुष्कर्म फिर ब्लैकमेलिंग

एटा के कोतवाली देहात क्षेत्र की रहने वाली  युवती के प्रेम संबंध शादी से पहले नगला फरीद निवासी प्रशांत उर्फ शिवम से थे। पिछले महीने युवती की शादी दूसरी जगह हो गई। इसके बाद प्रेमी ने उसे फोन कर वीडियो क्लिप वायरल करने की धमकी देनी शुरू कर दी। ससुराल वालों को भी मामले की जानकारी हो गई तो वह मायके आ गई। मंगलवार को परिजनों के साथ तहसील दिवस पहुंच उसने शिकायती पत्र पुलिस अधिकारियों को दिया। शिकायती पत्र में बताया गया है कि चार जुलाई को फोन करके शिवम ने 50 हजार रुपये के बदले में वीडियो क्लिप डिलीट करने की बात कही। इस पर वह पांच जुलाई को आरोपी द्वारा बुलाए स्थान पर पहुंच गई। आरोपी उसे अपने फूफा भूपेंद्र सिंह के खाली मकान में ले गया, जहां फिर दुष्कर्म किया लेकिन क्लिप डिलीट नहीं की। इससे पहले शिवम ने 12 हजार रुपये नकद, एक सोने की चेन व अंगूठी उससे ले ली। वह अब भी धमकी दे रहा है। थाना प्रभारी कोतवाली देहात दशरथ सिंह का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

SI News Today

Leave a Reply