Friday, April 19, 2024
featuredउत्तर प्रदेश

शक के ऊपर युवक ने प्रेमिका पर मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जलाया

SI News Today

उतरप्रदेश के सहारनपुर जिले में थाना तीतरों के अन्तर्गत एक युवक ने अपनी विधवा प्रेमिका की शक के आधार पर मिट्टी का तेल डालकर हत्या कर दी। प्रेमिका ने मरने से पूर्व दिये गये बयान में दो अज्ञात लोगों पर उसे जलाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार किया है।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद दूबे ने आज बताया कि 8 मई को थाना तीतरो के ग्राम बहलोलपुर मे मौसम :28: को मिट्टी को तेल डालकर जला दिया था। झुलसी मौसम को जिला चिकित्सालय मे भर्ती कराने के बाद दिल्ली में भर्ती कराया जहां 11 मई को मौसम की मौत हो गई।

दूबे ने बताया कि थाना तीतरो और क्राइम ब्राच की टीम ने जांच के बाद लण्डोरा निवासी नेत्रपाल पुत्र कुवरपाल को गिरफ्तार कर लिया। नेत्रपाल ने पुलिस को बताया कि मृतका मौसम के पति की 6 वर्ष पूर्व मौत हो जाने पर उसके मौसम से पिछले तीन वर्षो से प्रेम सम्बध चल रहे थे। उन्होंने बताया कि उपचार के दौरान भी मौसम ने नेत्रपाल का नाम नही लिया बल्कि दो अज्ञात लोगों पर जलाने का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपी नेत्रपाल को गिरफ्तार कर लिया है।

SI News Today

Leave a Reply