Saturday, July 27, 2024
featuredउत्तर प्रदेश

शिकायत दर्ज कराने आईं दो बहनों के साथ योगी आदित्यनाथ की पुलिस ने की छेड़छाड़

SI News Today

अगर कानून के खिलाफ कुछ होता है तो आप क्या करेंगे। जाहिर है पुलिस स्टेशन जाएंगे। लेकिन अगर पुलिसवाले ही आपके साथ बदतमीजी करने लगें तो…। एेसा ही एक वाकया उत्तर प्रदेश में हुआ, जिससे पूरे पुलिस डिपार्टमेंट की बदनामी हो रही है। सूबे के मैनपुरी के करहल गेट पुलिस थाने में एक पुलिसवाले ने दो बहनों के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की। इस घटना का एक वीडियो वायरल हो गया है। हैरानी की बात है कि ये दोनों लड़कियां पुलिस के पास बहस और छेड़छाड़ की शिकायत करने पहुंची थीं। दोनों बहनों के मुताबिक चीजें उस वक्त और खराब हो गईं जब ड्यूटी पर मौजूद पुलिसवालाउन दोनों के साथ बदतमीजी करने लगा। वीडियो में ईश्वरी प्रसाद लड़कियों को गलत तरीके से छूता हुआ भी नजर आया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं आरोपी ने अपने बचाव में अलग-अलग बातें कही हैं। उसने कहा कि लड़कियां उसके पास आईं और कहा कि एक शख्स ने उनकी पैंट का नाड़ा खींचकर उनका अपमान किया है। इसके बाद उसने कहा कि आजकल कोई एेसे कपड़े नहीं पहनता। इसके बाद मैंने उन्हें जाने के लिए कहा और उनका हाथ छुआ। लेकिन मैंने उनके साथ छेड़छाड़ नहीं की। इस मामले के सामने आने के बाद एसपी ने आरोपी प्रसाद को सस्पेंड कर दिया है और मामले की जांच शहर के सर्कल अफसर को सौंपी है। टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपी पुलिसवाले को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी राजेश एस ने भरोसा दिलाया कि शिकायत करने आ रहे लोगों के साथ किसी भी तरह की बदतमीजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

हाल ही में उत्तर प्रदेश के रामपुर में छेड़छाड़ का एक वीडियो सामने आया था। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित आठ लोगों को अरेस्ट किया था। रामपुर पुलिस ने इससे पहले छेड़छाड़ करने वाले चार आरोपियों के नाम ट्विटर पर अपने पत्र के माध्यम से जारी किए थे, जिनमें फरमान, दानिश, सद्दाम और सिजाज शामिल हैं। वहीं, बाद में फाजिल, भूरा और रईस समेत चार आरोपी धरे गए थे।

SI News Today

Leave a Reply