Saturday, July 27, 2024
featuredउत्तर प्रदेशलखनऊ

सीएम ने सपा के 58 करीबी अफसरों की छुट्टी

SI News Today

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने सपा सरकार में सेवा विस्तार पाए 58 कृपापात्र रिटायर्ड अफसरों की तत्काल प्रभाव से छुट्टी कर दी है। इनमें अवकाशपात्र आईएएस अफसर एवं सचिव नगर विकास एसपी सिंह व भूमि सुधार निगम में विशेष कार्याधिकारी पुष्पा‌ सिंह मुख्य हैं।

हालांकि सरकार ने विशेषज्ञ के रूप में सेवा दे रहे 18 अधिकारियों का सेवा विस्तार जारी रखने का फैसला किया है। मुख्य सचिव राहुल भटनागर ने इसका आदेश जारी कर दिया है।

सपा सरकार में बड़ी तादात मे  अफसरों को सेवा विस्तार दिया गया था। मुख्यमंत्री सचिवालय से लेकर विभिन्न विभागों में अहम पदों पर कृपापात्र अधिकारी तैनात थे। मसलन एसपी सिंह रिटायरमेंट के बाद भी लंबे अरसे से सचिव नगर विकास व अल्पसंख्यक कल्याण की जिम्मेदारी देख रहे थे। सिंह, तत्कालीन मंत्री आजम खां के विश्वस्त अफसरों में शुमार थे।

सिंह का रसूख ऐसा था कि उनके कारण प्रमुख सचिव की तैनाती नहीं हो पाई। कोर्ट ने हटाया, तब भी पुनर्नियुक्ति पा ली। योगी ने मुख्य सचिव से कृपा पात्र अधिकारियों की सूची तलब की थी। ऐसे 76 अफसर थे। जिन 18 अफसरों का सेवा विस्तार बचा है, उनमें राज्यपाल के सचिव चंद्रप्रकाश, वेतन आयोग में सचिव अजय अग्रवाल, बजट विशेषज्ञ सचिव मुकेश मित्तल व सलाहकार लहरी यादव जैसे नाम शामिल हैं।

– मुख्यमंत्री कार्यालय में कार्यरत विशेष कार्याधिकारी गंगाराम के अलावा शिवप्रसाद,  राम सिंह, मुन्नर, राजपाल सिंह यादव व आनंद प्रकाश जोशी।

– एसपी सिंह, सचिव नगर विकास
– पुष्पा सिंह, विशेष कार्याधिकारी भूमि सुधार निगम
– मृदुला सिंह, विशेष कार्याधिकारी योजना आयोग
– रमेश चंद्र यादव विशेष कार्याधिकारी मुख्यमंत्री
– सूर्य प्रताप संयुक्त सचिव कर निबंधन

– माबूद सिद्दीकी कार्मिक अनुसचिव
– अशोक कुमार मेहरोत्रा निजी सचिव
– राम बाबू यादव अनुभाग अधिकारी कार्मिक
– इकबाल सिद्दीकी क्षेत्रीय सहायक लघु सिंचाई
– सुरेश कुमार शर्मा ऊर्जा

– शिव कुमार यादव अपर पुलिस अधीक्षक
– नियाज अहमद पुलिस उपाधीक्षक
– धर्मपाल सिंह विशेष कार्याधिकारी राज्य संपत्ति
– देवी प्रसाद विशेष कार्याधिकारी औद्योगिक विकास
– इंद्रसेन सिंह नगरीय रोजगार

– सहायक परियोजना अधिकारी डूडा गाजियाबाद
– प्रदीप चंद्र बाजपेई, विशेष कार्याधिकारी सूचना
– गंगा प्रसाद वरिष्ठ उद्यान निरीक्षक राजकीय उद्यान आलमबाग

SI News Today

Leave a Reply