Thursday, July 25, 2024
featuredउत्तर प्रदेशलखनऊ

सीएम योगी आदित्यनाथ दशहरा गोरक्षपीठ पर और दीपावली भगवान राम की नगरी में मनाएंगे…

SI News Today

लखनऊ: नवरात्र, दशहरा और दीवाली सीएम योगी आदित्यनाथ पूरी तरह आध्यात्मिक मूड में नजर आ रहे हैं। वह इस बार दशहरा गोरखपुर और छोटी दीपावली अयोध्या में मनाएंगे। भगवान राम सरयू नदी के तट से होकर अयोध्या लौटे थे छोटी दीपावली को सरयू नदी किनारे दीप जलाए जाते हैं। यहां पर हजारों की संख्या में दीयों को रोशन कर राम का स्वागत होगा। इस बार योगी भगवान राम के स्वागत के लिए अयोध्या में रहेंगे। इस दौरान सरयू नदी की आरती भी होगी। छोटी दीपावली 18 अक्टूबर को है। इससे पहले दशहरा पर गोरक्षपीठ की भव्य शोभा यात्रा में शामिल होने के समय योगी गोरखपुर में रहेंगे।

अब योगी की शोभा यात्रा का इंतजार
गोरखनाथ मंदिर में नवरात्र और विजय दशमी पर धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन हर वर्ष हर्षोल्लास वातावरण में धूमधाम से होता है लेकिन इस बार आकर्षण कुछ और ही है। इस बार गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ की बतौर मुख्यमंत्री आयोजनों में मौजूदगी खास है। अब सभी को इंतजार है कि मंदिर से निकलने वाली विजयादशमी की उस भव्य शोभा यात्रा का, जिसका नेतृत्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बतौर गोरक्षपीठाधीश्वर करेंगे। लोगों के मुताबिक मुख्यमंत्री अब विजयादशमी की पूजा के लिए आवास से निकलेंगे। विजयादशमी पूजा 30 सितंबर को सुबह से शुरू होगी।

भगवान राम की अगवानी
समझा जाता है कि त्रेता की दीपावाली को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 18 अक्टूबर को छोटी दिवाली के दिन अयोध्या में फिर दोहराएंगे। इस दिन शाम को लाखों की संख्या में दीयों को सरयू नदी के किनारे जलाकर तट को रोशन किया जाएगा। इसके साथ ही अयोध्या में बने सारे मंदिरों और प्राचीन इमारतों पर रोशनी की जाएगी और वहां राम कथा से जुड़े हुई नृत्य नाटिकाएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि अयोध्या में प्रस्तावित इस कार्यक्रम के माध्यम से ही प्रदेश में अब धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। 18 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या और दूसरे धर्म स्थानों के लिए कुछ योजना भी लांच करेंगे। जिसमें तीर्थ स्थानों के लिए हेलीकॉप्टर सेवा भी हो सकती है।

SI News Today

Leave a Reply