Tuesday, May 21, 2024
featuredउत्तर प्रदेश

इलाहाबाद: पुलिस स्टेशन के लॉकअप की ग्रिल तोड़ 2 नाबालिग फरार…

SI News Today

इलाहाबाद: यमुना पार के कौंधियारा थाने में चोरी के आरोप में पकड़े गए 2 किशोर शनिवार रात थाने की ग्रिल तोड़कर भाग निकले। 20 अक्टूबर को हिरासत में लिए गए दोनों लड़के नाबालिक है। दोनों पर एक व्यक्ति के घर से 55 हजार रुपए नगद और 250 ग्राम चांदी के जेवरात चोरी करने का आरोप है। फिलहाल पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। पहले भी चोरी के आरोप में पकड़े जा चुके थे दोनों…

– कौंधियारा थाना क्षेत्र के मेही गांव के रहने वाले विजय कुमार बिंद खेती किसानी करते हैं। 18 अक्टूबर की रात में उनके घर से 55 हजार रुपए नगर और 250 ग्राम चांदी के जेवर चोरी हो गए थे।

– इसके बाद डॉयल 100 की सूचना पर पहुंची पुलिस ने विजय कुमार के घर से 300 मीटर की दूरी पर अटैची और बक्से टूटे हुए हालत में बरामद किए थे। अगले दिन विजय कुमार की ही सूचना पर डॉयल 100 की टीम ने गांव के ही सुनील और रतन को पकड़ा था। इसके बाद दोनों चोरों को पकड़कर कौंधियारा थाने की पुलिस के सुपुर्द किया था।

– जांच में पुलिस को गांव के ही 12 वर्षीय सुनील कुमार साहू और 17 वर्षीय रतन बिंद का नाम पता चला था। सुनील सातवीं कक्षा का छात्र है जबकि रतन 9 वीं तक पढ़ा है।

– पुलिस ने उन दोनों को 20 अक्टूबर को सुबह गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन लिखा-पढ़ी में गिरफ्तारी नहीं दिखाई थी।

– पीड़ित विजय कुमार बिंद ने भी दोनों पर चोरी का शक जताया था। क्योंकि इससे पहले भी दोनों मोबाइल चोरी के आरोप में पकड़े जा चुके थे।

– हिरासत में लिए गए दोनों लड़कों को पुलिस थाने के लॉकअप में डाली थी। लेकिन बीते शनिवार की रात दोनों लॉकअप की ग्रिल तोड़कर भाग निकले थे।

– हड़कंप तब मचा जब शिकायतकर्ता विजय कुमार रविवार को दोपहर में कौंधियारा थाने पहुंचा। तब वहां उसे पता चला कि वह दोनों चोर लॉकअप की ग्रिल तोड़कर भाग निकले।

क्या कहती है पुलिस
-SP यमुना पार दीपेंद्र कुमार चौधरी ने बताया, “अभी उनके संज्ञान में लाकर से चोरों के भागने की सूचना नहीं है। जानकारी करके देखेंगे क्या हुआ है और क्या हो सकता है।”

SI News Today

Leave a Reply