Sunday, May 19, 2024
featuredउत्तर प्रदेश

यूपी: मुजफ्फरनगर में नाबालिग लड़की को छेड़ने पर दो समुदायों में हिंसक झड़प

SI News Today

उत्तर प्रदेश में साम्प्रदायिक तनाव थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा घटना मुजफ्फरनगर का है।  पश्चिमी यूपी के मुजफ्फरनगर जिले के लडवा गांव में एक नाबालिग लड़की को छेड़ने के आरोप में हुए विवाद में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हो गई है। इसमें आठ लोगों के घायल होने की खबर है। फिलहाल पुलिस और प्रशासन के लोग घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं और मामले को शांत कराने की कोशिशों में जुटे हैं। इसके अलावा भी मुजफ्फरनगर में दूसरी आपराधिक घटनाएं भी हो रही है। पुलिस के अनुसार 2013 के मुजफ्फरनगर दंगों के बाद विस्थापित 30 वर्षीय महिला के साथ चार लोगों ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। यह घटना कल हुई जब महिला को एक व्यक्ति ने पकड़ लिया और उसे पास के एक जंगल में ले गया जहां तीन और लोग आ गए तथा उन्होंने महिला से दुष्कर्म किया। पुलिस में दर्ज शिकायत में महिला ने बताया कि आरोपी ने उसे धमकी दी कि अगर उसने किसी को भी इस बारे में बताया तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

दंगों के बाद महिला को मजबूरन घर छोड़ना पड़ा और वह अपनी मां के साथ सहारनपुर जिले के देवबंद पुलिस थाना इलाके में आने वाले एक गांव में रह रही है। पुलिस के सर्किल अधिकारी सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि मुनीर और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 366, 376, 504 और 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सभी चारों आरोपी फरार हैं। तो  वहीं राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ‘‘आपत्तिजनक’’ तस्वीर सोशल मीडिया पर कथित तौर पर पोस्ट करने के लिए एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।सर्किल अधिकारी तेजबीर सिंह ने आज कहा कि एक व्यक्ति की शिकायत के आधार पर कल सिविल लाइंस इलाके के शबी जैदी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी फरार है और उसे पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। जिले के खतौली शहर में शुक्रवार को एक व्यक्ति पर इसी तरह के अपराध का एक मामला दर्ज किया गया था और वह भी फरार है।

SI News Today

Leave a Reply