Saturday, July 27, 2024
featuredउत्तर प्रदेश

GF ने शादी के लिए माना किया तो मार दी गोली

SI News Today

शाहजहांपुर. यूपी के शाहजहांपुर में ब्वॉयफ्रेंड ने घर में घुसकर गर्लफ्रेंड को गोली मार दी। गोली मारने के बाद भाग रहे लड़के का लोगों ने पीछा किया तो उसने खुद को भी गोली मार ली। दोनों को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया, जहां लड़के की मौत हो गई। डॉक्टरों का कहना है कि लड़की की हालत गंभीर है। वहीं, खून ज्यादा बह जाने की वजह से लड़के की मौत हो गई।
क्या है पूरा मामला ?

– घटना थाना आरसी मिशन क्षेत्र की है। यहां 20 साल की एक धीरज नाम के युवक के अफेयर था।
– लड़की के परिवार ने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी थी।
– बुधवार को धीरज लङ़की के घर पहुंचा और शादी करने की जिद करने लगा। जब लङ़की ने शादी करने से इनकार किया तो उसने लङ़की के सीने में गोली मार दी। वह खून से लथपथ जमीन पर गई।
– गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोग घटनास्थल की तरफ भागे तो धीरज तमंचा लिए भाग रहा था।
– लोगों ने उसको पकड़ने के लिए पीछा किया तो उसने खुद को भी गोली मार ली।
– पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे एसपी केबी सिंह, सीओ सदर अखिलेश भदौरिया ने घायलों को हॉस्पिटल में एडमिट कराया, जहां डॉक्टरों ने धीरज को मृत घोषित कर दिया।
ऐसे शुरू हुआ अफेयर
– लड़की के चाचा ने बताया, मेरे भाई मजदूरी करते हैं। उनकी एक बेटी और बेटा है। करीब सात साल पहले भाई के घर में आग लग गई थी और घर पूरा का सामान जल गया था।
– इसके बाद वह अपने परिवार के साथ धीरज के घर के पास मनोज कुमार के घर पर किराए पर रहने लगा।
– इसी के बाद लड़की का धीरज से अफेयर शुरू हो गया।
– कई बार परिजनों ने धीरज को फोन पर बात करने को मना किया, लेकिन वह मानता नहीं था।
– एसपी केबी सिंह ने कहना है कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

SI News Today

Leave a Reply