Thursday, July 25, 2024
featuredलखनऊ

अखिलेश बोले – नकली देशभक्त हमें ना समझाएं,पहले शहीदों का इतिहास और गीता पढ़ें ! अखिलेश का भाजपा पर हमला

SI News Today

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को भाजपाइयों पर निशाना साधा और कहा कि आज नकली देशभक्त समाजवादियों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की 91वीं जयन्ती मनाई और भाजपा पर खूब हमले बोले।

अखिलेश ने कहा कि समाजवादियों ने सरकार में रहते हुए जो किया वो समाज के हर वर्ग के हित में है लेकिन अब इन योजनाओं पर भ्रम फैलाया जा रहा है।

अखिलेश ने कहा कि भाजपा जनता की मुश्किलों के लिए संवेदनशील नहीं है। हमने 55 लाख महिलाओं को पेंशन दी और उन्होंने रोक दी, क्या यह जनता के हित में है।

भाजपा सरकार हमारे कार्यों से भयभीत और चिढ़ी हुई है। महिलाओं को सम्मान मिलना मानवीय मूल्य है। उन्होंने कहा कि भाजपा के झूठे प्रचार का मुकाबला करना एक बड़ी चुनौती है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार कुछ नया करके तो दिखाए, अगर भाजपा सिर्फ हमारे कामों को ही आगे बढ़ा दे तो राज्य को उत्तम प्रदेश बनाने का सपना पूरा हो जाएगा।

योगी जी के गाय प्रेम पर बोले अखिलेश —-
अखिलेश यादव ने योगी जी द्वारा मुख्यमंत्री आवास में गाय को पालने को लेकर कहा कि हमे ये नहीं पता था कि मीडिया विकास के कामों की जगह गाय को इतनी प्रमुखता से दिखाता है, नहीं तो हम भी खूब सारी गाय पाल लेते और हमे तो कही से लानी भी नहीं क्योंकि हमारे लखनऊ वाले घर पर और सैफई वाले घर के अलावा गोसाईगंज, लखनऊ में हमारे पास बहुत सारी गाय हैं।

अखिलेश यही नहीं रुके और बोले कि प्रधानमंत्री जी गाय के नाम पर राजनीती करते है और वहीँ हिन्दू धर्म के रिवाजो का मजाक बनाते हुए, दिल्ली के एक मंदिर में ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री के साथ मंदिर की तरफ पीठ करके बैठते हैं और जो साथ बैठे हैं वो सुबह उठकर सबसे पहले बीफ/गाय का मीट ही खाते हैं।

पुलिस और PAC में यादवों के संख्या पर खुलकर बोले अखिलेश —-
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के लोग और प्रधानमंत्री मोदी पहले हमारे लोगों की शाहदत का आंकड़ा उठाकर देखें और गुजरात से शहीद हुए लोगों का आंकड़ा देश के सामने रखें,तब इन्हें पता चल जाएगा कि क्यों यूपी के हर थाने में सबसे ज्यादा यादव सिपाही हैं तथा वहीँ देश की सेना के हर विंग के आंकड़े को उठाकर भी देखें तो उन्हें दिखेगा की यहाँ भी सिर्फ यादव ही क्यों हैं।

हम मोदी जी से यह बताने चाहते है कि यादव किसी सिफारिश की वजह से फोर्स में नहीं जाते बल्कि अपनी मेहनत और अपनी खिलाई-पिलाई की वजह से जाते हैं,आप किसी भी यादव के गाँव में चले जाएँ आपको हर घर में एक भैंस या गाय जरूर मिलेगी क्योंकि यादव भगवान् श्री कृष्णा के वंसज हैं और इन्हें दूध एवं दूध की बनी हुयी हर चीज़ बहुत पसंद है,इसीलिए सभी यदुवंशी गाय और भैंस जरूर पालते है जिससे उनके बच्चो को अच्छा आहार मिले और वह स्वस्थ्य रहें।

SI News Today

Leave a Reply