Saturday, July 27, 2024
featuredलखनऊ

बागी नेता इंद्रजीत सरोज और उनके साथियों ने गुरुवार को ज्वाइन की सपा….

SI News Today

लखनऊ: बसपा के बागी नेता इंद्रजीत सरोज और उनके 94 साथियों ने गुरुवार को सपा ज्वाइन की। इस मौके पर पूर्व सीएम अखिलेश यादव भी मौजूद रहे। सपा ज्वाइन करने के बाद इंद्रजीत ने कहा- यहां बोलने और बैठने की आजादी है। हम बोलने से बसपा में भागते हैं।

इंद्रजीत सरोज समाजवादी आंदोलन को आगे बढ़ाएंगे
– अखिलेश यादव ने कहा- ”हमारे साथ बहुत ही पुराने नेता आए हैं। दलित और गरीबों की आवाज को सदन में पहुंचाने वाले नेता इंद्रजीत सरोज का पार्टी में स्वागत है। जो सहयोगी उनके साथ आए हैं वह भी सीनियर हैं। इन लोगों ने जमीन पर काम किया है। इनका स्वागत है।”

– ”मैं भरोसा दिलाता हूं इस पार्टी को अपना घर समझना। आप यहां अपनी बात रख सकते हैं। यहां लोकतंत्र है। देश तभी बढ़ेगा जब प्रदेश बढ़ेगा। अगर प्रदेश के आंकड़े अच्छे होंगे तो देश का आंकड़ा भी अच्छा होगा। यूपी आबादी के हिसाब से सबसे बड़ा प्रदेश है। हमने कई पीएम दिए हैं इसलिए राजनैतिक रूप से जरूरी हैं।”

– ”इंद्रजीत सरोज समाजवादी आंदोलन को आगे बढ़ाएंगे। डिमांड आपकी बहुत थी, क्योंकि आप जमीनी नेता हैं। यूपी की लड़ाई आखिरी में सपा से होनी है। ऐसे लोगों से मुकाबला है जिनके पास अफीम है। चुनाव आते-आते पता नहीं कौन सा अफीम निकाल दें।”

– ”हमें तो मथुरा याद दिलाते हैं, लेकिन राम रहीम की बात नहीं करते। पता चला हनीप्रीत यूपी के रास्ते से निकल गई। हो सकता है इस मुद्दे को दबाने के लिए कोई और मुद्दा खड़ा कर दें। अब दरवाजे खुल गए हैं अब हमसे मत पूछना किसको ले रहे हैं। किसको नहीं ले रहे हैं।”

हम ताकत बनाकर जीतने वाला काम करेंगे
– अखिलेश ने कहा- ”हम लोग आने वाले समय में ताकत बनाकर जीतने वाला काम करेंगे। जो लोग हमें छोड़ कर गए हैं वह बता दें कि उन्हें क्या प्रसाद मिला है, तो वापसी हो सकती है।”

– ”किसानों को सरकार ने धोखा दिया है। यूपी का विकास इस सरकार ने रोकने का काम किया है।”

अखिलेश प्रगतिशील विचारों के व्यक्ति
– इंद्रजीत सरोज ने आगे कहा- ”बसपा में उसी तरह अघोषित इमरजेंसी है। जैसे मोदी की सरकार में है। मुझ पर बीजेपी और कांग्रेस में जाने का प्रेशर था। लेकिन मैं स्टूडेंट लाइफ से बसपा से जुड़ा था। राष्ट्रीय महासचिव तक था। मैं बीजेपी झूठों की पार्टी में जाने को तैयार नहीं था।”

– ”मैं 5 साल अपने विधानसभा में था मैंने देखा अखिलेश प्रगतिशील विचारों के व्यक्ति हैं। योगी ने छह महीने की उपलब्धि में कुछ नहीं किया। न दिखा पाए।”

सपा जॉइन करने​ वाले महत्पूर्ण नाम
– इन्द्रजेत सरोज
– हीरालाल
– आसिफ जाफरी
– राधेलाल रावत
– निर्मल वर्मा
– श्याम सुंदर भारती
– पुष्प रावत
– देवकली रावत
– शिव संकर सिंह शंकरी
– शक्ति सिंह
– शकील अहमद
– गीता पाशी
– मसूफ खां

SI News Today

Leave a Reply