Thursday, July 25, 2024
featuredलखनऊ

महिला के चिल्लाने की आई आवाज, गृह मंत्री के बेटे ने कहा बुलाओ उसे

SI News Today

लखनऊ.यूपी के नोएडा के विधायक पंकज सिंह शुक्रवार को लखनऊ में आए थे। वह डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर आयोजित प्रोग्राम में शामिल होने के लिए सिविल हास्पिटल में पहुंचे थे। इस बीच एक महिला उनसे मिलने के लिए भीड़ में चिल्ला रही थी। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर पंकज सिंह उसकी तरफ मुड़े। सुरक्षा कर्मियों ने महिला को आगे बढ़ने से रोक दिया। पंकज सिंह ने महिला को अपने पास बुलाने के लिए कहा, लेकिन जब देखा कि आवाज लगाने वाली महिला अपनी पांव से ठीक से चल नहीं सकती है। वह जमीन पर ही रेंगते हुए आगे बढ़ने की कोशिश कर रही थी। पंकज सिंह उसकी बात सुनने के लिए खुद ही उसके पास आ गए। उसके बाद महिला ने उनसे अपना दर्द बयाँ किया।
आगे पढ़िए क्या कहा उस महिला ने…

– महिला का नाम मनीषा सिंह है। वह सीतापुर के सिधौली इलाके की रहने वाली है।

– उसके पति का नाम मुकेश सिंह है। वह सिविल हास्पिटल के आर्थोपेडिक वार्ड में एडमिट है। उसके दाहिने पैर की हड्डी टूटने से घाव बन गया और उसमें पस जमा होने से इन्फेक्शन हो गया है।

– महिला ने पंकज सिंह से कहा “मेरे पति मजदूरी का काम करते है। एक टूटे हुए मकान में रहती है। बारिश होने पर उसमें पानी भर जाता है।घर में दो छोटे बच्चे है।”

– “पति की कमाई से ही परिवार का खर्च चलता है। लेकिन पति बीमार है। एक एक्सीडेंट के बाद उसकी दोनों दाहिने पैर की हड्डी टूट गई है।”

– सिविल हास्पिटल के डॉ. सीएस नेगी उसका ट्रीटमेंट कर रहे है।

– पंकज सिंह ने महिला के लिए डाक्टरों से कह कर व्हील चेयर का अरेंजमेंट कराया।
पंकज सिंह ने महिला को दिया ये आश्वासन

– महिला के लिए डाक्टरों से कह कर व्हील चेयर का अरेंजमेंट कराया।

– उसके पति का प्रापर ट्रीटमेंट करे। इलाज में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

– महिला को आजीवन वृद्धा पेंशन दी मिलेगी।

– उसके परिवार के रहने के लिए उसे जल्द आवास मुहैया कराया जाएगा।

सिविल हास्पिटल का पक्ष
– सिविल हास्पिटल के मेडिकल सुपरिटेंडेट डॉ. आशुतोष दुबे के मुताबिक़ महिला के पति मुकेश की एक पैर की हड्डी टूट चुकी है। उसमें घाव बनने के कारण इन्फेक्शन हो गया है।

– उसका इलाज चल रहा है। डॉ. सीएस नेगी उसके इलाज पर नजर बनाए हुए है।

– महिला को हास्पिटल की तरफ से व्हील चेयर प्रोवाइड करा दिया गया है।

– उसके बच्चे को पीने के लिए दूध का अरेंजमेंट भी कराया गया है।

SI News Today

Leave a Reply