फ्लिपकार्ट पर बिग दिवाली सेल चल रही है। इस सेल में हर प्रॉडक्ट पर अच्छा खासा डिस्काउंट दिया जा रहा है। स्मार्टफोन्स पर खास ऑफर दिए जा रहे हैं। सबसे खास बात की एचडीएफसी बैंक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 10 फीसदी का डिस्काउंट अलग से दिया जा रहा है। यह सेल 17 अक्टूबर तक चलेगी। सेल में लेनोवो K8 प्लस पर 2,000 रुपए का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसकी कीमत 10,999 रुपए है। रेडमी नोट के 4GB रैम वाले मॉडल पर 2,000 रुपए का डिस्काउंट दिया जा रहा है।
इसकी कीमत 2,000 रुपए है। सैमसंग गैलेक्सी ऑन मैक्स पर 3,000 रुपए का एक्स्ट्रा एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। इसकी कीमत 16,990 रुपए है। मोटोरोला के मोटो सी प्लस को 5,999 रुपए में दिया जा रहा है। इसकी कीमत 6,999 रुपए है। पैनासोनिक एल्यूगा रे एक्स पर 2,000 रुपए का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसे 6,999 रुपए में खरीदा जा सकता है।
4GB रैम वाले Mi Max 2 पर 2,000 रुपए का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसकी कीमत 16,999 रुपए है। लेनोवो फेब 2 पर 25 फीसदी का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसे 8,199 रुपए में खरीदा जा सका है। इस पर 7,500 रुपए का एक्सेचंज ऑफर भी दिया जा रहा है। Oppo के फोन्स पर 8,000 रुपए तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। Oppo F3 पर 8,000 रुपए का डिस्काउंट दिया जा रहा है, इसे 24,990 रुपए में खरीदा जा सकता है। Oppo A57 पर 2,000 रुपए का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसे 13,990 रुपए में खरीदा जा सकता है। Oppo A37f को 1,500 रुपए के डिस्काउंट के बाद 9,990 रुपए में खरीदा जा सकता है।
वीवो के फोन्स पर फ्लिपकार्ट शानदार ऑफर दे रही है। इन फोन्स पर 5,000 रुपए तक का एक्स्ट्रा एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। इसके अलावा 500 रुपए के Book My Show के वाउचर भी दिए जा रहे हैं। हाल ही में लॉन्च हुए Vivo V7+ पर 2,000 रुपए का एक्स्ट्रा एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। इसकी कीमत 21,990 रुपए है। Vivo 5 Plus पर 5,000 रुपए का एक्स्ट्रा एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। इसकी कीमत 22,990 रुपए है। इनके अलावा भी फ्लिपकार्ट पर काफी ऑफर्स मौजूद हैं।