Tuesday, April 30, 2024
featuredटेक्नोलॉजी

केवल यहां से ही खरीद पाएंगे Redmi Note 5 Pro! जानिए खरीदने का तरीका…

SI News Today

Xiaomi के Redmi Note 5 Pro की आज (18 अप्रैल) सेल है। इस स्मार्टफोन की सेल केवल www.Flipkart.com पर की जाएगी। इसकी सेल दोपहर 12 बजे शुरू होगी। इस फोन को खरीदने वालों को रिलायंस जियो की तरफ से 2,200 रुपए का कैशबैक दिया जाएगा। यह कैशबैक रिचार्ज वाउचर्स के तौर पर दिया जाएगा। इसके अलावा फ्लिपकार्ट से जो लोग पहली बार मोबाइल खरीदेंगे उन्हें अगली बार 10 फीसदी डिस्काउंट मिलेगा। यह डिस्काउंट फ्लिपकार्ट के फैशन सेक्शन में से कुछ भी खरीदने पर मिलेगा। मतलब अगर आप अगली बार मोबाइल खरीदेंगे तो मोबाइल पर नहीं मिलेगा, फैशन में से कुछ भी खरीदने पर मिलेगा।

अगर आप पहली बार फ्लिपकार्ट से मोबाइल खरीद रहे हैं तो यह डिस्काउंट आपको मिलेगा। अगर पहले भी मोबाइल खरीद चुके हैं तो 10 फीसदी डिस्काउंट का ऑफर नहीं मिलेगा। इसके अलावा फ्लिपकार्ट से एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से मोबाइल खरीदने पर 5 फीसदी (अधिकतम 200 रुपए) का डिस्काउंट मिलेगा। कीमत की बात करें तो Redmi note 5 pro के 6GB रैम और 64GB इंटरनल मैमोरी वाले वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपए रखी गई है। वहीं इसके 4GB रैम और 64GB इंटरनल मैमोरी वाले वेरिएंट को 13,999 रुपए में खरीदा जा सकता है।

ये है जल्दी खरीदने का तरीका: आज 12 बजे की सेल में खरीदने के लिए www.flipkart.com पर जाएं। वेबसाइट पर सेल शुरू होने से होने से पहले ही अपना लॉगिन कर लें। फ्लिपकार्ट पर अपना एड्रेस, पिन कोड जैसी जानकारी पहले ही भर लें। सेल शुरू होते ही फोन को तुरंत Buy Now कर लें। इसके बाद जरूरी डिटेल्स डालने के बाद फोन को ऑर्डर किया जा सकता है।

Redmi Note 5 Pro फीचर्स: Redmi Note 5 Pro में 5.99 इंच की डिस्प्ले दी गई है। Redmi Note 5 Pro में iPhone X की तरह डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्लस का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है। Redmi Note 5 Pro में 20 मेगापिक्सल का शानदार फ्रंट कैमरा दिया गया है। इससे बैकग्राउंट को ब्लर भी किया जा सकता है। रेडमी नोट 5 प्रो में 6GB की LPDDR4X रैम दी गई है। Redmi Note 5 pro में 636 स्नैपड्रेगन प्रोसेसर दिया गया है। यह दुनिया का पहला फोन है जिसमें यह प्रोसेसर दिया गया है।

SI News Today

Leave a Reply