Friday, July 26, 2024
featuredदुनियादेश

अनमोल अंबानी से लेकर अनन्‍या बिड़ला तक, जानिए इनकी किड्स लाइफ…

SI News Today

अमीर लोगों के बारे में आए दिन कुछ ना कुछ सुर्खियों में बना रहता है। लेकिन भारत के इन अमीर लोगों के बच्चों के बारे में कम ही लोग जानते होंगे। आइए आज हम भारत के उन अमीर लोगों के बच्चों के बारे में बताते हैं जो चांदी की चम्मच मुंह में लेकर पैदा हुए हैं। इन बच्चों के सिर उनके परिवार की लेग्गसी को बरकार रखने का जिम्मा है। जो बखूबी इस जिम्मेदारी को समझते हैं और उसे निभाने के लिए हार्ड वर्क भी करते हैं। इन सभी की पर्सनेल्टी किसी स्टार से कम नहीं है।

1. राधिका गोविंका
टैक्सटाइल और स्टील में डील करने वाले वेलस्पन ग्रुप के मालिक बी.के गोविंका(बालकृष्ण के गोविंका) की बेटी हैं। बी.के.गोविंका 2.4 बिलियन डोलर वाले वेलस्पन ग्रुप के मालिक हैं। राधिका ने वेलेस्ली कॉलेज, बोस्टन में पढ़ाई कर डिग्री हासिल की है। उसने अपना लेडीज इनअवेर का Lingerie brand शुरू किया यह उनका स्टार्टअप है। राधिका अपने माता-पिता से ज्यादा मदद नहीं लेना चाहती।

2. अनमोल अंबानी
रिलायंस ग्रुप के मालिक अनिल अंबानी के बाद उनके बेटे अनमोल अंबानी ही हैं जो ग्रुप की वित्तीय सेवाओं के व्यापार के बोर्ड में शामिल हैं। माना जाता है कि ब्रिटेन के वॉरिक बिज़नेस स्कूल से पढ़ाई कर अनमोल को बिजनेस की अच्छी खासी समझ है। वो बीते तीन सालों में अनमोल रिलायंस लाइफ़ इंश्योरेंस और रिलायंस कैपिटल एसेट मैनेजमेंट का काम संभाल रहे थे।

3. तानिया श्रॉफ
तानिया श्रॉफ संयुक्त फॉस्फोरस लिमिटेड (यूपीएल) के मालिक जयदेव श्रॉफ की बेटी हैं। संयुक्त फॉस्फोरस लिमिटेड (यूपीएल) एग्रोकेमिकल्स में डील करती है। वहीं तानिया फैशन इंड्रस्टी में फैशन डिजाइनर बनने की कोशिश कर रही हैं।

4. अनन्या बिड़ला
अनन्या भारत के मशहूर बिड़ला औद्योगिक घराने से हैं। जानी-मानी पत्रिका फोर्ब्स के मुताबिक, उनके पिता कुमार मंगलम बिड़ला देश के आठवें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। लेकिन अनन्या बिजनस जगत में अपना मुकाम खुद बनाना चाहती हैं। अनन्या ने 1 मार्च 2013 को अपनी पहली कंपनी लॉन्च की। इस कंपनी का नाम Svatantra है। यह कंपनी माइक्रोफाइनेंस के क्षेत्र में काम करती है और इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण उद्यमियों, विशेषकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है।

5. ईशा अंबानी
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी हैं ईशा अंबानी। साल 2014 में ईशा अंबानी को रिलायंस जिओ और रिलायंस रिटेल का डायरेक्टर बनाया गया है। उन्होंने अमेरिका की येल यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है।

SI News Today

Leave a Reply