Saturday, July 27, 2024
featuredदुनिया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फिर बनेंगे दादा

SI News Today

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर दादा बनने जा रहे हैं। इससे पहले उनके आठ नाती-पोते हैं। ट्रंप के बेटे एरिक ने आज ट्वीट के जरिए घोषणा की कि वह और उनकी पत्नी लारा अपने पहले बच्चे का इंतजार कर रहे हैं जो सितंबर में आने वाला है। न्यूयॉर्क में रहने वाले एरिक ने कहा, ‘‘यह शानदार साल है’’ और उन्हें सितंबर में अपने बेटे का इंतजार है। राष्ट्रपति बनने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने अपना कारोबार बेटे एरिक और उसके भाई डॉन को सौंप दिया था। दोनों भाई और उनकी बहन इवांका ट्रंप की पहली शादी से हैं। डॉन के पांच बच्चे हैं जबकि इवांका के तीन बच्चे हैं।

डोनाल्ड ट्रंप ने तीन शादियां की हैं। ट्रंप की पहली शादी साल 1977 में इवियाना से हुई थी। कुछ सालों बाद दोनों में बात नहीं बनी और 1992 में तलाक हो गया। कुछ अमेरिकी रिपोर्टस के मुतााबिक ट्रंप और इवियाना की शादी की टूटने वजह मारला मैपल्स थी, जिसका ट्रंप के साथ अफेयर चल रहा था। हालांकि ट्रंप इस मुद्दे पर हमेशा बचते दिखे। इवियाना से तलाक के बाद ट्रंप ने मारला मैपल्स से शादी कर ली। मारला मैपल्स अमेरिकी अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक टीवी पर्सनैलिटी भी थी। दोनों के शादी छह साल तक चली और 1999 में तलाक हो गया।

इसके बाद ट्रंप का कई लड़कियों के साथ नाम जुडा लेकिन ट्रंप ने शादी साल 2005 में की। साल 2005 में ट्रंप ने मेलानिया के साथ की। मेलानिया एक मशहूर मॉडल रह चुकी हैं और उनका अमेरिका में काफी नाम है। स्लोवानिया में पैदा हुई थीं। मेलानिया मॉडलिंग के साथ ज्वेलरी डिजाइन भी करती थी। ट्रंप और उनकी मौजूदा पत्नी मेलानिया ट्रंप की इकलौती संतान हैं बैरन ट्रंप हैं। बताया जाता है कि बैरन अपने पिता डोनल्ड ट्रंप के साथ गोल्फ़ खेलना पसंद करते हैं।

चुनाव के दौरान डोनाल्ड ट्रंप पर कुछ महिलाओं ने यौन शोषण के आरोप लगाए थे तब मेलानिया ने जोरदार तरीके से अपने पति का बचाव किया। जिसके बाद वो अमेरीकी मीडिया में छाई रही। इतना ही नहीं मेलानिया ने जुलाई 2016 में एक भाषण दिया जिसमें वो मिशेल ओबामा के एक भाषण की नकल करते दिख रही थी।

SI News Today

Leave a Reply