Sunday, January 19, 2025
featuredदुनिया

जब मॉस्को में लोगों के पीछे भागने लगे टॉयलेट

SI News Today

क्या हो अगर आप सड़क पर जा रहे हों और एक पब्लिक टॉयलेट भागता हुआ आपका पीछा करने लगे? जाहिर है आप डर के भाग खड़े होंगे। ऐसा ही कुछ रूस की राजधानी मॉस्को में हुआ। यहां कुछ लोग उस समय हैरान रह गए जब उन्होंने चलते-फिरते टॉयलेट को देखा। इसकी एक वीडियो पर सोशल मीडिया वेबसाइट ट्विटर पर डाली गई है। वीडियो में मॉस्को के रेड स्क्वायर चौराहे पर लोग इन टॉयलेट से डरकर भागते दिख रहे थे। इसमें दिखा कि शहर में बारिश हो रही है और कुछ नीले रंग के पब्लिक टॉयलेट चारों और भाग रहे हैं।

Russia Today के मुताबिक, कुछ टॉयलेट तो ऐसे भी थे जिसके भीतर भी लोग मौजूद थे। 30 जून को ट्विटर पर डाली गई इस वीडियो को 2 जून तक करीब 3 हजार लोग रिट्वीट कर चुके हैं। वीडियो पर लोगों ने जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। एक शख्स ने कहा कि ये टॉयलेट व्लादिमीर पुतीन से भाग रहे हैं। वहीं एक अन्य ने लिखा कि रूस में पब्लिक टॉयलेट ढूंढने की जरूरत नहीं है, वो ही आपको ढूंढ लेते हैं।

SI News Today

Leave a Reply