Saturday, July 27, 2024
featuredदुनिया

ठुमके नहीं लगाने पर ‘पाकिस्तानी’ ने डांसर को जड़ा थप्पड़

SI News Today

कहा जाता है कि डांस अपने आप की अभिव्यक्त करने की एक कला है और सर्वोत्तम तरीका है। जब एक कपल साथ में डांस करता है तो यह और भी रोमांटिक होता है। हालांकि कभी-कभी यह घातक भी सिद्ध हो सकता है। सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि लोगों की भीड़ डांस कर रही है। माहौल उस समय तनावपूर्ण हो जाता है जब अचानक एक शख्स महिला डांसर के साथ डांस करने के लिए जबरदस्ती करता है। महिला ने उस शख्स के साथ डांस करने से इनकार कर दिया। जिससे आगबबूला होकर उसने महिला को थप्पड़ मार दिया। लेकिन महिला ने थप्पड़ खाकर हार नहीं मानी और चुप नहीं बैठी। लड़की ने जो किया उसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे।

“पंजाब में चाइनीज डांसर के साथ डांस करने के लिए जबरदस्ती करने पर पाकिस्तानी माचो-मैन को कुंग-फू का स्वाद मिला।” वह शख्स कहां का रहने वाला है, इस बारे में जानकारी नहीं दी है। शख्स की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में महिला जबरदस्ती करने पर उसकी तरह से पिटाई करती है। इस दौरान वहां मौजूद कुछ लोग दोनों को अलग करने की भी कोशिश करते हैं। हालांकि वह अपनी लड़ाई जारी रखते हैं। वीडियो कहां का है इस बात की पता भी नहीं चल सका है।

SI News Today

Leave a Reply