Saturday, July 27, 2024
featuredदुनिया

दुनिया का सबसे खतरनाक सांप महिला के घर में निकला

SI News Today

साउथ अफ्रीका के डरबन में एक महिला के घर से विशाल अफ्रीकन सांप को प्रोफेशनल स्नैक हैंडलर की मदद से पकड़ा गया है। बता दें कि ब्लैक अफ्रीकन सांप को दुनिया के सबसे खतरनाक सांपों की प्रजाति में से एक माना जाता है। पूरी घटना का वीडियो नेशनल ज्योग्राफिक ने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया है। करीब डेढ़ मिनट के इस वीडियो में सांप टीबी रखने की एक टेबल के नीचे छिपा हुआ जिसे स्टिक की मदद से शख्स बाहर निकाल रहा है। वहीं पीछे खड़ी एक अन्य महिला खड़ी टॉर्च दिखा रही है। कैमरे को जब सांप के करीब ले जाया जाता है तब खतरनाक किस्म का ये सांप मुंह फाड़े बाहर की तरफ देखता हुआ नजर आता है। इस दौरान जब सांप स्नैक हैंडलर की पकड़ में नहीं आता तब एक और स्टिक की मदद से सांप को शख्स पकड़ने की कोशिश करता है। हालांकि काफी मशक्कत के बाद सांप को स्नैक हैंडलर पकड़ लेता है।

वीडियो साफतौर पर देखा जाता है कि इस दौरान कई बार स्नैक हैंडलर की पकड़ से सांप भागने की कोशिश करता है और कार्टून के डब्बे में छिप जाता है। हालांकि सांप की पूछ पकड़ में होने की वजह से वो छिपने में कामयाब नहीं हो पाता है। 26 जून को अपलोड किए गए इस वीडियो को अबतक लाखों लोग देख चुके हैं। खबर की अनुसार सांप की लंबाई करीब 2.7 मीटर है। नेशनल ज्योग्राफिक के इवान ने बताया कि इस प्रजाति के ज्यादातर सांप ज्यादातर खुले में रहना पसंद करते हैं। खतरे के समय इस प्रजाति के सांप किसी पर भी हमला कर सकते हैं। बता दें कि सांप को पकड़ने के बाद इसे जंगल में जाकर छोड़ दिया गया।

SI News Today

Leave a Reply