Saturday, July 27, 2024
featuredदुनिया

ब्रिटेन के इतिहास में पहली बार, 21 साल के पुरुष ने दिया बच्ची को जन्म

SI News Today

ब्रिटेन में 21 साल के एक शख्स ने बच्चे को जन्म दिया है। माना जा रहा है कि देश में अपनी तरह का ये पहला मामला है जब किसी पुरुष ने बच्चे को जन्म दिया हो। खबर के अनुसार शख्स ने इसके लिए अपना लिंग परिवर्तन कराया और एक स्पर्म डोनर की मदद से बच्चे को जन्म दिया। जानकारी के लिए बता दें कि इस साल की शुरुआत में हेडन क्रॉस एक स्पर्म डोनर की मदद से गर्भवती होने की घोषणा करने के बाद दुनियाभर में सुर्खियों में आ गए थे। उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया है। हेडन क्रॉस ने द सन को बताया कि उनकी बेटी ट्रिनिटी-लेई बिल्कुल परी की तरह लगती है। क्रॉस ने शल्यक्रिया की मदद से बच्ची को जन्म दिया। बच्ची का जन्म पिछले महीने 16 जून को ग्लॉस्टरशायर रॉयर हॉस्पिटल में हुआ। लिंग परिवर्तन कराने के बाद हेडन क्रॉस पिछले तीन सालों से ब्रिटेन में एक पुरुष के तौर पर कानूनी रूप से रह रहे हैं। हालांकि ब्रिटेन की नेशनल हेल्थ सर्विस (एनएचएस) ने क्रॉस को अपना शुक्राणु फ्रिज करने की प्रक्रिया से मना कर दिया था। जिससे परिवर्तन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी।

इसी वजह से क्रॉस भविष्य में शुक्राणु की मदद से बच्चा पैदा करने की संभावना रखते थे। हालांकि पूर्व सुपर मार्केट कर्मचारी क्रॉस को एक फेसबुक की मदद से स्पर्म डोनर मिल गया और वह गर्भधारण करने में कामयाब रहे। बाद में क्रॉस ने कहा कि वो हर तरीके से पूरी तरह स्वस्थ्य हैं और बिल्कुल अच्छे हैं। द सन के अनुसार क्रॉस बच्ची के जन्म के बाद अब पूरी तरह से लिंग परिवर्तन की प्रक्रिया से गुजरना चाहते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि करीब 21 साल पहले क्रॉस का जन्म एक लड़की के रूप में हुआ था।

SI News Today

Leave a Reply