Friday, July 26, 2024
featuredदुनिया

यहां निकला दुनिया का दूसरा सबसे जहरीला सांप, देखिए…

SI News Today

सांप दूर से ही अच्छे लगते हैं। इंसानों के पास आते हैं, तो रोंगटे खड़े कर देते हैं। हाल ही में एक दंपति के बेडरूम में सांप निकल आया। वह भी ऐसा-वैसा सांप नहीं। दुनिया का सबसे जहरीला सांप। ईस्टर्न ब्राउन स्नेक। सांप को देखते ही दंपति घबरा गया और कमरे से भाग खड़ा हुआ। वह उसे कमरे में चादर के पास देखकर दंग रह गए थे।

घटना ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन की है। यहां एक दंपति बेडरूम में सोने जा रहा था। बिस्तर से चादर हटाई, तो एक भूरे रंग का सांप दिखा। वह दुनिया का दूसरा सबसे जहरीला सांप ईस्टर्न ब्राउन स्नेक था। सांप को वहां फन दिखाते और जीभ निकालते हुए वह दंग रह गए। इससे पहले कि कुछ अनहोनी होती, दंपति ने वहां से बचकर निकलने में ही अपनी भलाई समझी।

बाद में स्नेक कैचर ब्रिस्बेन, लोगन एंड रेडलैंड्स – एलीट स्नेक कैचिंग सर्विसेज के फेसबुक पेज पर सांपों की तस्वीरें पोस्ट की गईं। उन्होंने जानकारी देते हुए लिखा, आमतौर पर ईस्टर्न ब्राउन स्नेक अधिक आक्रामक नहीं होते हैं। ये इंसानों से दूर ही रहना पसंद करते हैं। अच्छी बात है कि 4.5 फीट लंबे सांप को वहां से सुरक्षित पकड़ लिया गया।

बेडरूम में सांप की तस्वीरें बाद में सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर वायरल भी हुईं। यह फेसबुक पोस्ट अब तक करीब दो हजार चार सौ लोगों ने देखा है और यह तकरीबन दो हजार से अधिक बार शेयर किया जा चुका है।

SI News Today

Leave a Reply