Tuesday, April 30, 2024
featuredदुनिया

चार दोस्तों की ये सेल्फी लोगों के लिए बनी पहेली

SI News Today

चार महिला दोस्तों की एक तस्वीर ने इंटरनेट पर लोगों को हैरान कर दिया है। दरअसल इस तस्वीर में कुछ ऐसा है जो लोगों की हैरानी का करण बन रहा है लेकिन उस चीज को पता करना भी लोगों के लिए एक चुनौती बना हुआ है। इस तस्वीर को what047 नाम के imgur अकाउंट से शेयर किया गया है। इस तस्वीर के साथ में अंग्रेजी में एक लाइन का कैप्शन लिखा गया है। कैप्शन में लिखा गया है- ‘It took me forever to find what was wrong here…’ इस कैप्शन को पढ़ते ही लोग तस्वीर में वो गलत चीज ढूंढ़ने में लग जा रहे हैं। तस्वीर को पोस्ट करने के 24 घंटे के अंदरप ही इसे लगभग 5 लाख लोग देख चुके हैं।

तस्वीर को देख यूजर्स भी अजीब-अजीब कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि इस तस्वीर में कुछ गलत नजर नहीं आ रहा सिर्फ तोम चारों की शक्लों के। वहीं कुछ यूजर्स बार-बार की कोशिश के बाद भी तस्वीर के रहस्य का पता नहीं लगा पा रहे हैं। आप भी देखिए ये तस्वीर और बताइए कि इसमें क्या गलत है। अगर आप भी ये बता पाने में नाकामयाब रहे तो जवाब तस्वीर के नीचे लिखा हुआ है।
इस तस्वीर को what047 नाम के imgur यूजर ने शेयर किया है।

दरअसल तस्वीर में इन चार लड़कियों के अलावा जितने लोग भी दिख रहे हैं उन सबकी शक्लें एक जैसी हैं। हर शख्स फिर चाहे वो महिला हो या फिर पुरुष, छोटा हो या लंबा..सबकी शक्ल एक ही है। इस तस्वीर को फोटोशॉप किया गया है। इस तस्वीर के राज ने बहुत से लोगों को चक्कर में डाल रखा है।

SI News Today

Leave a Reply