Thursday, May 16, 2024
featuredदुनिया

जापान में टूटा गर्मी का रिकॉर्ड! कई लोगो की हुई मौत…

SI News Today
Japan's broken heat record! Many people died ...

पिछले भयंकर बाढ़ के कारण सैकड़ों मौतें होने के बाद जापान अब भीषण गर्मी की चपेट में है। जापान के कुमागाया शहर में सोमवार को तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह देश में अब तक का सर्वोच्च तापमान है। इससे पहले अगस्त, 2013 में कोशी में 41 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया था। देश में दो हफ्ते से पड़ रही भीषण गर्मी की वजह से अब तक 26 लोगों की जान जा चुकी है। 12 हजार से ज्यादा लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बढ़ते तापमान को लेकर देशभर में चेतावनी जारी गई है। मौसम विभाग का हालांकि कहना है कि इस हफ्ते स्थिति थोड़ी सामान्य हो सकती है लेकिन तापमान फिर भी 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही रहेगा। जापान में आमतौर पर ठंड में तापमान न्यूनतम 5 डिग्री और गर्मियों में अधिकतम 26 डिग्री रहता है। राजधानी टोक्यो के ज्यादातर इलाकों में सोमवार को पारा 40 डिग्री के पार रहा। देश के आध्यात्मिक शहर क्योटो में पिछले पूरे हफ्ते तापमान 38 डिग्री से ऊपर रहा। इस वजह से शहर के सबसे बड़े पर्यटन समारोह “परेड फॉर द जियोन मत्सुरी” को भी रद करना पड़ा।

SI News Today

Leave a Reply