Friday, May 17, 2024
featuredदुनियादेश

क्वीन एलिजाबेथ की हत्या करना चाहता था 17 साल का लड़का, जानिए…

SI News Today

ब्रिटेन की महारानी 1981 में जब न्यूजीलैंड कै दौरे पर थी तब उनकी कत्ल की कोशिश हुई थी। ये कोशिश की थी 17 साल से एक नाबालिग लड़के ने। इस सनकी ने महारानी पर गोली चला भी दी थी, लेकिन इसे संयोग कहें कि गोली महारानी के सर को छूती हुई निकल गई, और एक अनहोनी होते-होते बच गई। ये सनसनीखेज खुलासा किया है एक पूर्व पुलिस अधिकारी ने। पुलिस अधिकारी के मुताबिक 17 साल का क्रिस्टोफर जॉन लेविस ड्यूनडिन का रहने वाला था, जब महारानी का काफिला सड़कों से गुजर रहा था तो लोग दोनों ओर उनके स्वागत में खड़े थे इसी भीड़ में शामिल था क्रिस्टोफर जॉन लेविस। उस वक्त उसके पास .22 बोर की एक राइफल थी। महारानी जैसे ही रॉल्स रॉयस से बाहर निकली, इस शख्स ने गोली चला दी। एक जोरदार आवाज के साथ गोली उनके सर के बगल से निकल गई। हालांकि भीड़ को क्या हुआ, कुछ पता भी नहीं चला। महारानी की परेड चलती रही। लेकिन सबसे आश्चर्यजनक बात यह थी कि पुलिस इस केस को कवर करने में जुट गई।

SI News Today

Leave a Reply