Friday, May 17, 2024
featuredदुनियादेश

ये वो 7 देश हैं जहाँ आप बिना वीजा के घूम सकते हैं

SI News Today

These are the 7 countries where you can roam without a visa.

            

अपनी दुनियाँ को जानने की चाहत हर किसी में होती है. हर कोई ये जानने के लिए उत्सुक रहता है कि अपने देश के अलावा विदेश में क्या होता है वहां का रहन-सहन, वेश-भूषा, भाषा इत्यादि के बारे में बड़ी उत्सुकता रहती है, मगर क्या आपको पता है कि दुनिया में ऐसे भी देश हैं जो भारतीयों को बिना वीजा के सिर्फ पासपोर्ट के आधार पर घूमने की इजाजत देते हैं, क्या आप जानते हैं वो कौन से देश हैं-

1 नेपाल – भारत के पड़ोस में स्थित नेपाल जाने के लिए भी आपको वीजे की जरूरत नहीं है। वहां जाने के बाद अधिकतम 150 दिनों के लिए वीजा ऑन अराइवल ले सकते हैं। नेपाल के पहाड़ी इलाको में सफर करने का दिल हो तो बस नेपाल की तरफ बढ़ चलिए नेपाल में प्रवेश पाने के लिए आपके पास कोई भी फोटो आइडी होनी चाहिए।

2. मॉरिशस – भारतीय नागरिक को यहां अधिकतम 60 दिनों के लिए वीजा ऑन अराइवल की सहूलियत मिलती है। मॉरिशस के सी फूड की तो बात ही कुछ और है।

3. जमैका- जमैकाजाने के लिए भी आपको किसी प्रकार के वीजा की कोई जरुरत नहीं है। बस आपको अपना पासपोर्ट लेना है और जमैका के लिए उड़ान भरनी है।

4. फिजी- फिजीअपने सुंदर बीचों के लिए प्रसिद्ध है। वहां जाने के लिए आपको वीजे की जरूरत नहीं है। अगर आपको फिजी जाना है तो बस तैयारियां शुरु कर दीजिए।

5. कंबोडिया- कंबोडिया जाने के लिए आपको वीजे की जरूरत नहीं है। कंबोडिया के अंकोरवाट मंदिर को तो पूरा विश्व जानता है। वहां पहुंचने के बाद इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। अधिकतम 30 दिनों के लिए कंबोडिया भारतीय नागरिकों को वीजा ऑन अराइवल की सुविधा देता है।

6. एक्वाडोर- एक्वाडोर आपको अमेजन जंगल देखना है तो आपको साउथ अमेरिका के एक्वाडोर में जरूर जाना चाहिए। सबसे खास बात ये है कि यहां पर किसी भी तरह के वीजा की जरूरत नहीं है।

7. मकाऊ- चीन का अधिकारिक प्रांत जहां पर भारतीयों को वीजा के बिना भी यहां आने की इजाजत है। आपको पार्टी और चकाचौंथ पसंद है, तो आप मकाऊ आ सकते हैं।

 

SI News Today

Leave a Reply