Wednesday, July 24, 2024
18+स्पाइसी बाइट्स

आज कल शहरी युवा 14 वर्ष की उम्र में ही कर लेते ‘SEX’

SI News Today

आज चाहे सरकार ने शादी की उम्र तय कर दी है और समाज भी एक उम्र के बाद ही शारीरिक संबंध बनाने की इजाजत देता है। केंद्र सरकार स्कूलों में सेक्स एजुकेशन दिए जाने को लेकर आनाकानी कर रही हो, लेकिन देश के बच्चे इतने आगे निकल गए हैं कि बहुत से बच्चे 14 वर्ष   की उम्र में ही पहली बार शारीरिक संबंध बना लेते हैं । यही नहीं वह सेक्सुअली ट्रांसमिटिड डिजीज का भी शिकार हो रहे हैं, बीते चार सालों में किशोरों में यौन रोगों में 4.9 फीसदी की बढ़ोतरी हो गई है। यह आंकड़ा पहले से काफी ज्यादा है।

देश के आठ मेट्रो और 12 शहरों में 13 से 19 वर्ष   की उम्र के 15 हजार बच्चों से इंटरव्यू के आधार पर किए गए सर्वे के अनुशार करीब 8.9 फीसदी बच्चों को एक न एक बार यौन संक्रामक रोग का कभी न कभी सामना करना पड़ा। सर्वे में यह तथ्य भी सामने आया कि लड़कों के लिए पहली बार संबंध बनाने की औसत उम्र जहां 13.72 साल है, वहीं लड़कियां 14.09 की उम्र में विवाह करती हैं।

ई-हेल्थकेयर कंपनी मेडीऐंगल्स के डॉक्टर देबराज शोम के के अनुशार, ‘यह चिंताजनक बात है कि किशोर अवस्था के बच्चों में 2011-12 की तुलना में यौन संक्रामक रोगों में करीब दोगुने का इजाफा हुआ है।’ सर्वे में शामिल 6.5 लड़कों और 1.3 लड़कियों ने माना कि उन्होंने कम से कम एक बार तो शारीरिक संबंध तो बनाए ही हैं। सर्वे के मुताबिक लड़कों के लिए शारीरिक संबंध बनाने की औसत आयु जहां 15.25 थी, वहीं लड़कियों के लिए यह उम्र 16.66 थी।

गौरतलब है कि 2006 में नैशनल फैमिली हेल्थ सर्वे के अनुशार 15 से 24 वर्ष   की उम्र के युवाओं में से तमाम ऐसे हैं, जो शारीरिक संबंध बना लेते हैं। ऐसे लोगों में से 15 से 22 पर्सेंट तक लड़के थे, जबकि एक से छह फीसदी लड़कियों ने भी बाली उमर में संबंध बना लिए।

SI News Today

Leave a Reply