Tuesday, May 14, 2024
18+कामसूत्रस्पाइसी बाइट्स

इसलिए शादीशुदा औरतें पति को देती है धोखा! जानिए..

SI News Today
So married women give cheating to the husband! Learn..

शादी को एक पवित्र रिश्ता माना जाता है। कहा जाता है यह रिश्ता सिर्फ इस जन्म तक नहीं बल्कि 7 जन्मों का रिश्ता है, लेकिन आज के दौर में लोगों का मानना है कि यह रिश्ता एक जन्म ही अच्छे से निभ जाए। पिछले काफी समय से तलाक के केस सामने आये हैं। पति पत्नी का रिश्ता साइकिल की दो पहियों की तरह होते हैं। दोनों में से अगर एक भी जरा सा लड़खड़ाए तो बैलेंस बिगड़ जाता है। इसलिए रिश्ते की गाड़ी को चलाने के लिए दोनों पार्टनर्स का ठीक होना जरूरी है। आज हम आपको बताएंगे आखिर क्यों कुछ औरतें अपने पति को क्यों धोखा देती हैं? कोई भी किसी को जान-बुझकर धोखा नहीं देना चाहता है। इसके पीछे कुछ न कुछ कारण होते हैं। आइए जानते हैं इसके पीछे के कारण…

घरेलू हिंसा
शादी के बाद पति-पत्नी दोनों के लिए ही एक नये जीवन की शुरूआत होती है। जिस घर में पति घरेलू हिंसा को अंजाम देता है, वहां पत्नी की जिंदगी में कोई भी आसानी से एंट्री ले सकता है। जहां से भी पत्नी को इमोशनल सपेार्ट मिलेगा, वह वहां खिची चली जाएगी। वैसे भी आज के जमाने में ज्यादातर महिलाएं आत्मनिर्भर होती हैं और उनके लिए उनका स्वाभिमान सबसे पहले होता है।

टाइम ना दे पाना
भागदौड़ भरी इस जिंदगी में कई बार ऐसा होता है पति अपनी पत्नी को टाइम नहीं दे पाते हैं। कई रिश्तों में टकरार की यही वजह सामने आई है कि पति के पास तो टाइम नहीं तो पति की अनुपस्थिति में घर में कोई और ही आता जाता रहता है, क्योंकि अकेलापन किसी को भी अच्छा
नहीं लगता है।

विचारों में भेदभाव
अगर पति-पत्नी के विचार आपस में नहीं मिलते तो पत्नी दूसरे पुरुष के प्रति आकर्षित होने लगती है। इस वजह से भी कई बार महिलाएं अपने पति को धोखा देती है।

अहमियत ना मिलना
हर महिलाओं को अपने पति से अहमियत और अपनापन की उम्मीद होती हैं और जब उसे वह अपने पति से नहीं मिल पाती तो उसको जहां से अहमियत और अपनापन मिलता है वह उस तरफ खीची चली जाती हैं। यही वजह है कि उसके मन में धोखे का ख्याल आता है।

शारीरिक संतुष्टि का ना मिलना
शादी के बाद महिला को शारीरिक संतुष्टि नहीं मिलने पर कई बार महिला का किसी और के साथ अफेयर होने की संभावना काफी हद तक बढ़ जाती है। क्योंकि शारीरिक संतुष्टि दोनों पार्टनर्स के लिए अहम होती है। तो जब महिला अपने पार्टनर से सैटिसफाई नहीं हो पाती तो वह अपनी भूख मिटाने के लिए कोई दूसरा रास्ता अपना लेती है।

शेयरिंग
हर औरत चाहती है कि उसके लाइफ में कोई हो जिससे वो अपनी सारी बातें शेयर कर सके। अगर आपके रिश्ते में बातचीत का अभाव है या आप अपनी बाते शेयर नहीं करते तो समय रहते संभल जाइए।

शक
अगर आप अपनी पत्नी पर शक करते हैं तो हम आपको बता दें कि ऐसा करके आप अपनी पत्नी को धोखा देने के लिए उकसाते हैं। ऐसा बिलकुल भी न करें।

SI News Today

Leave a Reply