Tuesday, May 21, 2024
18+स्पाइसी बाइट्स

लड़को को क्यों भाती हैं उम्रदराज महिलाएं! जानिए…

SI News Today
Why the boys are paying dear old women! Learn...

वो जमाना गया जब लड़कों को कमसिन और नखरे करने वाली लड़कियां भाती थी। लेकिन नए जमाने में लड़के अपने से बड़ी उम्र की औरतों की तरफ आकर्षित हो रहे हैं। इसके कारण कुछ अजब हैं। जिम्मेदार साथी हर लड़का चाहता है कि उसकी पत्नी जिम्मेदार हो। घर से लेकर बाहर के कामों को वह उसका हाथ बटाएं। लड़के ऐसी महिलाओं को ज्यादा पसंद करते हैं, क्योंकि घर की पूरी जिम्मेदारी उनके कंधो पर ही नहीं रहती।

हर किसी को चाहिए आत्मनिर्भर बीवी
आजकल एक व्यक्ति की नौकरी से घर नहीं चल पाता। ऐसे में हर लड़का यही चाहता है कि उसकी पत्नी भी नौकरी पेशा और आत्मनिर्भर हो। ऐसी महिलाएं पति की जेब पर भारी नहीं पड़ती।

आत्मविश्वास से भरपूर
बड़ी उम्र की लड़कियों की खास बात ये होती है कि उनमें आत्मविश्वास भरपूर होता है। जिन महिलाओं की शादी देर से होती है उन्होंने जीवन के तमाम संघर्ष अकेले ही तय किए होते हैं। ऐसे में आत्मविश्वास इनमें अधिक देखा जाता है। एक शोध में भी कहा गया है कि देर से शादी करने वाली औऱतों की शादी कम उम्र वाली औरतों की अपेक्षा लंबे समय तक चलती है। इसके पीछे अनुभव का बहुत बड़ा हाथ है।

ईमानदार
बड़ी उम्र की महिलाएं आम तौर पर अपने रिश्तों और कर्तव्यों प्रति ईमानदार होती है। क्योंकि वो जिंदगी में कई तजुर्बे कर चुकी होती हैं इसलिए वो रिश्तों का महत्व समझती है।

मां का रुप देखते हैं
हर लड़का चाहता है कि उसकी पत्नी उसकी मां की तरह हो। जो उसे निस्वार्थ भाव से प्यार करे और उसका ध्यान रखे। लड़के से बड़ी उम्र की महिलाएं अपने पति और परिवार का ज्यादा ध्यान देती हैं।

इमोशनली सपोर्ट
बड़ी उम्र की महिलाएं परेशान जीवनसाथी को इमोशनल सपोर्ट करती है। जबकि कम उम्र की लड़कियों से ये सपोर्ट मिल पाना मुश्किल है। इसलिए मर्द बड़ी उम्र की महिलाओं को अपना दिल दे बैठते हैं।

SI News Today

Leave a Reply