आजकल फरहान अख्तर काफी रोमांटिक हो गए हैं। इसका सबूत है उनके द्वारा लिखी गई शायरी। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक रोमांटिक शायरी लिखी है। खूबसूरत शब्दों के अलावा लोग पूछने लगे हैं कि आखिर यह शायरी किसके लिए लिखी गई है। फरहान ने लिखा- सुबह का संगीत… असहज अनुवाद: मेरे दिल को यह समझने में ज्यादा दिन नहीं लगे कि तुम्हारी जुदाई में बिती हुई राते सबसे ज्यादा अंधकारमय थीं। फोटो में एक्टर अपने पुराने अंदाज में नजर आ रहे हैं और उसपर लिखा है- बहुत कम दिनों में दिल को ये हुआ मालूम जो तेरी हिज्र में गुजरी वो रात पात हुई।
फरहान का यह पोस्ट बहुत से लोगों में जिज्ञासा पैदा कर रहा है। कई लोगों को लग रहा है कि एक्टर ने यह लाइनें अपनी कथित गर्लफ्रेंड श्रद्धा कपूर के लिए लिखी हैं। 2015 में जब फरहान और श्रद्धा ने रॉक ऑन 2 के लिए शूटिंग करना शुरु किया था उसी समय से दोनों के अफेयर की खबरें सामने आने लगी थीं। कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि आदित्य रॉय कपूर और फरहान अख्तर के बीच हाल ही में लड़ाई हो गई थी। दोनों एक दूसरे को बहुत ज्यादा गाली गलौच दे रहे थे।
अंग्रेजी अखबार डेक्कन क्रॉनिकल को एक सूत्र ने बताया था कि दोनों के बीच लड़ाई श्रद्धा कपूर को लेकर हुई है। वो ही दोनों एक्टर्स के बीच की कॉमन कनेक्ट हैं। हाल ही में आशिकी 2 के कपल जो कथित तौर पर फिल्म की शूटिंग के दौरान डेट कर रहे थे, उन्हें महेश भट्ट की विशेष फिल्म्स की 30वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित की गई सेलिब्रेशन पार्टी में देखा गया। जहां दोनों साथ में समय बिताते हुए नजर आए।
ऐसा लगता है कि यह फरहान अख्तर को सही नहीं लगा। जो इस समय कथित तौर पर श्रद्धा को डेट कर रहे हैं। खबरों में श्रद्धा और आदित्य को साथ में अच्छा बताया जा रहा था जिससे कि फरहान नाराज हो गए। रॉक ऑन 2 की शूटिंग के दौरान से ऐसी खबरें आ रही हैं कि सिंगर फरहान का एक्ट्रेस श्रद्धा के साथ अफेयर चल रहा है। सूत्र ने बताया कि फरहान आदित्य से काफी नाराज थे और इसी वजह से चीजें बिगड़ गईं।