Tuesday, April 30, 2024
featured

खूब पसंद की जा रही हैं प्रियंका चोपड़ा की ये नई तस्वीरें

SI News Today

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने जय गंगाजल के बाद से कोई भी बॉलीवुड फिल्म नहीं की है। पिछले काफी वक्त से वह हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स ही व्यस्त रही हैं। हाल ही में उनकी पहली हॉलीवुड फिल्म बेवॉच रिलीज हुई थी जिसमें वह निगेटिव रोल प्ले करती नजर आईं। उससे पहले वह अमेरिकन टीवी शो क्वांटिको में व्यस्त रही थीं जिसके दूसरे सीजन में भी उन्होंने एजेंट एलेन पैरिश की भूमिका निभाई। हिंदी फिल्मों में नहीं नजर आने के चलते प्रियंका के भारतीय फैन्स उन्हें सोशल मीडिया पर ही देख कर संतोश कर रहे हैं। हाल ही में प्रियंका की कुछ नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर आईं जिन्हें खूब पसंद किया जा रहा है। इन तस्वीरों में प्रियंका खूबसूरत लाल रंग की ड्रेस और हाई हील्स के सैंडल पहने नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली प्रियंका को 18 मिलियन लोग इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। बॉलीवड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जल्द ही अपनी दूसरी फिल्म प्रोड्यूस करने वाली हैं। प्रियंका ने अपने ट्विटर अकाउंट से काय रे रास्कला का फर्स्ट लुक पोस्टर भी हाल ही में शेयर किया था। यह फिल्म 14 जुलाई को रिलीज होगी। राजा और गुड्डू यह दोनों इस मराठी फिल्म के ​लीड कैरस्टर्स हैं। काय रे रास्कला एक कॉमेडी फिल्म है जिसे आई गिरीधरन स्वामी डायरेक्टर करने वाले हैं। वह पहली बार फिल्म का निर्देशन करेंगे।

प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम भी एक तस्वीर शेयर की जिसमें उनके अगले वेंचर स्क्रिप्ट रखी हुई है। गौरतलब है पिछले दिनों बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा खूब सुर्खियों में रहीं। देश के पीएम नरेंद्र मोदी के साथ ली गई एक तस्वीर में प्रियंका की ड्रेस को लेकर काफी सवाल उठे। वहीं पीएम के साथ प्रियंका की इस तस्वीर को सोशल मीडिया में कई शेयर भी मिले। इसके साथ ही लोगों ने उनकी तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रॉल भी किया। मगर प्रियंका से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा मेरा का मानना है कि ट्रोलिंग होने की वजह होती है, इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। प्रियंका ने कहा ‘यह सोशल मीडिया है। यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां सबको अपना ओपीनियन रखने की आजादी है।’

SI News Today

Leave a Reply