Tuesday, April 30, 2024
featuredचंडीगढ़

हरियाणा: गुरुग्राम में लड़की के पीछे पड़े लड़के..

SI News Today

चंडीगढ़ में वर्णिका कुंडू के साथ छेड़छाड़ का मामला देशभर में सुर्खियों में है। इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया गया है लेकिन उसके बाद भी महिलाओं के हालात अच्छे नहीं हैं। वर्णिका के बाद अब गुरुग्राम में भी कथित रूप से एक लड़की का पीछा कर छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। खबर के मुताबिक, रविवार (5 अगस्त) रात को स्कूटी पर जा रही 22 वर्षीय लड़की का एक गाड़ी में मौजूद दो लोगों ने पीछा किया और भद्दी टिप्पणियां भी की। लड़कों ने 20 मिनट तक लड़की का पीछा किया। एफआईआर के मुताबिक घटना रविवार रात लगभग 11:45 बजे हुई थी। लड़की अपनी स्कूटी पर सेक्टर 17 में स्थित दफ्तर से घर जा रही थी। खबर के मुताबिक लड़की के मंगेतर ने कहा, “उसकी(पीड़िता) शिफ्ट रात 10:30 बजे से सुबह 8 बजे तक होती थी। रविवार को वह अपनी तबीयत थोड़ी खराब मेहसूस कर रही जिसकी वजह से उसने रात को ही घर लौटने का फैसला किया।”

घर वापिस लौटने के दौरान लड़की अपने मंगेतर से फोन पर बातचीत कर रही थी। तभी श्रीहॉल चौक के पास एक कार के पास खड़े अंजान शख्स ने उसका रास्ता रोकने की कोशिश की। कार में एक और शख्स मौजूद था। जब लड़की बिना रुके आगे बढ़ गई तो कार ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। लड़की ने स्कूटी भगाकर कार से पीछा छुड़ाने की कोशिश की लेकिन कार में मौजूद लोग लगातार उसका पीछा करते रहे। वहीं आरोपियों ने लड़की को इफ्को चॉक के पास रोकने की भी कोशिश की। लड़की ने चिल्लाकर मदद मांगने की कोशिश भी। इसके बाद सेक्टर 14 में आईसीआईसीआई बैंक के पास एक शख्स से लड़की ने मदद मांगी लेकिन कथित तौर पर आरोपियों के धमकाने के बाद वह वहां से चला गया।

शिकायत के मुताबिक आखिर में लड़की अपनी स्कूटी एक संकरी गली में ले गई जहां पीछा कर रही कार नहीं पहुंच पाई। ऐसे लड़की ने पीछा करने वालों से खुद को बचाया। सोमवार (7 अगस्त) को लड़की के मंगेतर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। सेक्टर 14 पुलिस स्टेशन में आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 354-D के तहत मामला दर्ज कर लिया है। महिला ने पुलिस को कार का नंबर भी दे दिया है जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

SI News Today

Leave a Reply