Saturday, July 27, 2024
featuredदेश

दिग्विजय सिंह ने मनमोहन सिंह को दी जन्मदिन की बधाई…

SI News Today

पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्‍टर मनमोहन सिंह का आज 84वां जन्‍मदिन है। इस मौके पर देश बर से उन्हें शुभकामनाएं दी जा रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मनमोहन सिंह को इस दिन की बधाई देते हुए उनके अच्‍छे स्‍वास्‍थ्‍य की कामना की।मनमोहन सिंह का जन्म 1932 में पंजाब प्रांत के गाह बेगल गांव में हुआ था। इस मौके पर कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने भी मनमोहन सिंह को ट्विटर के माध्यम से बदाई दी। हलांकि ट्विटर यूजर्स में बहुत से लोगों को दिग्विजय सिंह का ये ट्वीट पसंद नहीं आया और उन लोगों ने खरी-खोटी सुनानी शुरू कर दी। दरअसल हुआ ये कि दिग्विजय सिंह ने ट्वीट पर पूर्व पीएम को बधाई देते हुए लिखा- ‘Happy Birthday Manmohan Singh globalisation indian economy Congress डॉ. मनमोहन सिंह जी के जन्म दिन पर शुभ कामनाएं।’

दिग्विजय सिंह के इस ट्वीट पर लोगों के ऐसे कमेंट्स आए जिसकी कल्पना शायद ही इस कांग्रेसी नेता ने की हो। लोगो लिखने लगे कि मनमोहन सिंह को जन्मदिवस की बधाई देने से कहीं बेहतर है कि उनकी आवाज वापस आने की दुआ करें। वहीं कुछ ने लिखा कि भारत का पहला मानवीय रोबोट जिसका अविष्कार सोनिया गांधी ने किया था, आज उसका जन्मदिन है और हम सब इस दिन को रोबोट दिवस कहेंगे।

आपको बता दें कि मनमोहन सिंह का नाम दुनिया के चुनिंदा अर्थशास्त्रियों में गिना जाता है। कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से लौटने के बाद मनमोहन सिंह पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्रों को पढ़ाने लगे। फिर डी फिल के लिए ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी गए, अंकटाड (यूनाईटेड नेशन्स कांफ्रेंस ऑन ट्रेड एंड डेवलपमेंट) में काम किया, डेल्ही स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में भी पढ़ाया। वित्त मंत्रालय में सचिव बने, योजना आयोग गए, 1982 में रिज़र्व बैंक के गवर्नर बने, योजना आयोग के उपाध्यक्ष का पद संभाला। मनमोहन सिंह वीपी सिंह सरकार में प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार रहे। यूजीसी के चेयरमैन बने और तब उनका राजनीति में आगाज हुआ।

SI News Today

Leave a Reply