Saturday, July 27, 2024
featuredदेश

बैंगलुरु में तीन पाकिस्तानी गिरफ्तार

SI News Today

कर्नाटक की राजधानी बैंगलुरु से तीन पाकिस्तानी गिरफ्तार किये गये हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक इन्हें क्राइम ब्रांच ने कुमारस्वामी लेआउट के पास से गिरफ्तार किया है। इनके पास भारत में आने के वैध दस्तावेज नहीं थे। पुलिस ने एक भारतीय को इनके साथ गिरफ्तार किया है। इस मामले में अभी ज्यादा जानकारी का इंतजार है।इन गिरफ्तार पाकिस्तानियों के नाम किरण गुलाम, समीरा और काशिफ समशुद्दीन हैं। पुलिस को शक हैं कि ये तीनों पाकिस्तान के कराची के रहने वाले हैं। पुलिस ने इनके साथ जिस भारतीय को गिरफ्तार किया है उसका नाम मोहम्मद है और वह केरल का रहने वाल है। बैंगलुरु के पुलिस कमिश्नर प्रवीण सूद ने कहा कि ये तीनों बैंगलुरु में 9 महीने से रहते आ रहे हैं, और अपने आपको भारतीय साबित करने के लिए फर्जी दस्तावेज भी बना लिये हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कतर में काम करने वाले भारतीय नागरिक मोहम्मद ने इनकी मदद की। और ये लोग मस्कट से काठमांडू और फिर वहां से भारत पहुंचे।

बैंगलुरु पुलिस अब ये पता लगाने की कोशिश कर रही है ये तीनों यहां किस मकसद से आए थे। ये तीनों यहां फर्जी कागजात के आधार पर रह रहे हैं। पुलिस को शक है कि एक स्थानीय शख्स ने इनको यहां घर दिलवाने में मदद की। पुलिस के मुताबिक इन लोगों का दावा है कि कतर में नौकरी करने के दौरान भारत के मोहम्मद को पाकिस्तानी लड़की से प्यार हो गया। इसके बाद मोहम्मद ने इनको भारत लाने का जुगाड़ किया। पुलिस अब इस दावे की पड़ताल कर रही है।

SI News Today

Leave a Reply