Thursday, April 18, 2024
featuredअर्थशास्त्रदेश

रुपये में भारी गिरावट, 70.91 पर पहुंचा डॉलर के मुकाबले रपया

SI News Today

Rupee drops to 70.91, against the dollar Rupee.

    

रुपये में गिरावट खत्म होने का नाम ही नाम ही नही ले रहा है। जब शुक्रवार को ऐतिहासिक गिरावट का आकड़ा किया गया तो इसका स्तर 70.91 तक पहुंच गया है। इतना ही नही अभी भी यह आशंका जताई जा रही है कि रुपयों में और भी गिरावट हो सकती है।

आपको बता दे कि इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन में भी रुपयों में गिरावट का सिलसिला आज भी जारी है। 70.91 के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंचा रुपया डॉलर की तुलना में नीचे आया है। और यह रुपये में सबसे बड़ी गिरावट है। दरअसल शुक्रवार को एक डॉलर की तुलना में 17 पैसे की गिरावट के साथ रुपये ने करोबार की शुरुआत की। जिसके चलते रुपया 71 पर पहुंच गया है।

जहां महीने के आखिरी में आयातकों की तरफ से डॉलर की डिमांड बढ़ने के कारण रुपयों में लगातार गिरावट जारी है। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों ने भी रुपये को अस्थिर किया है। अगर हम इस साल की बात करें तो अभी तक डॉलर की तुलना में रुपये में 9.90 फीसदी तक की गिरावट आई है। इसी प्रकार एशिया में रुपया सबसे बेकार प्रदर्शन करने वाली मुद्रा बनी है। देखा जाए तो 3.30 फीसदी की गिरावट अगस्त में भी देखने को मिली है।

रुपयों में लगाता गिरावट बढ़ने के चलते  इसका असर पेट्रोल न डीजलों की कीमतों पर भी पड़ रहा है। क्योंकि जब तेल कंपनियों की लागत बढ़ती है तो पेट्रोल व डीजल के दाम भी बढ़ जाते हैं। दरअसल उस पर लगे इतने भारी टैक्स के चलते ईंधन का रिकॉर्ड ऊंचाई छू रहा है।

SI News Today

Leave a Reply