Friday, March 29, 2024
featuredउत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव: हम तो बदनाम थे, लेकिन यह सरकार क्यों नहीं कर पा रही अच्छा काम

SI News Today

कानून और न्याय व्यवस्था के मसले पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को योगी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आश्चर्य जताते हुए कहा कि हम तो बदनाम थे, लेकिन यह सरकार क्यों उन अच्छे कामों को क्यों जारी नहीं रख पा रही है, जो हमने शुरू किए थे। मसलन डायल 100 मिलाने पर तुरंत मौके पर पुलिस का पहुंचना या हाईवे पर पुलिस की तैनाती करना।

शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की ओर से आयोजित की गई लंच पार्टी में सहारनपुर में हुई हिंसा और राज्य में बीते समय में हुई डकैती, हत्याएं और बलात्कार के सवाल पर अखिलेश ने ये बातें कहीं।

घटनास्थल पर उनके और उनके पार्टी नेताओं के दौरे से जुड़ा सवाल पूछे जाने पर वह बोले, सवाल यह नहीं है कि कौन वहां गया, सवाल यह होना चाहिए कि ऐसी घटनाएं क्यों हो रही हैं।

यही नहीं, पूर्व सीएम इससे पहले भी भाजपा को सहारनपुर हिंसा जैसी घटनाओं के लिए जिम्मेदार ठहरा चुके हैं। उन्होंने कहा था कि भाजपा ने विधानसभा चुनावों में वोट जुटाने के लिए कब्रिस्तान और श्मशान, दिवाली और रमज़ान तक को बांट दिया।

सहारनपुर में दो समयुदायों के बीच हुई हिंसा में एक शख्स की मौत हो गई थी। जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। योगी सरकार ने घटना के बाद वहां से जिलाधिकारी एनपी सिंह को हटा दिया था।

SI News Today

Leave a Reply