Saturday, July 27, 2024
आज़मगढ़

मार्ग दुर्घटना में एक की मौत, एक जख्मी

SI News Today

आजमगढ़। अलग-अलग स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी है। जबकि एक महिला गंभीररूप से जख्मी हो गयी। गंभीररूप से घायल महिला को उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्र्ती कराया गया है। एक घटना रानी की सराय थाना क्षेत्र के सैय्यदवारा बाजार में घटी। यहां पर अनियंत्रित ट्रक ने एक व्यक्ति को रौंद दिया जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। मृत व्यक्ति का नाम रामअवतार उम्र ५० वर्ष पुत्र रामलखन है। वह रानी की सराय थाना क्षेत्र के ही टेकमलपुर गांव का रहने वाला है। दूसरा हादसा शहर कोतवाली क्षेत्र के डीएवी कालेज के पास हुआ। इस हादसे में दो बाइकों की आमने-सामने हुर्ई टक्कर में एक महिला गंभीररूप से घायल हो गया। घायल का नाम भगवन्ती उम्र ४७ वर्ष पत्नी मुन्ना है। वह सिधारी थाना क्षेत्र के हथिया गांव की रहने वाली है। यह हादसा उस वक्त हुआ जब वह अपने बेटे के साथ बाइक से कहीं जा रही थी।

SI News Today
Manish Pandey
the authorManish Pandey

Leave a Reply