Friday, July 26, 2024
featuredउत्तर प्रदेशफतेहपुर

ऊपर से दबाव बताकर बिंदकी SDM ने बन रहे मकान को रुकवाया : फतेहपुर

SI News Today

Bindki SDM stopped the house from being built by telling pressure from above.

#Fatehpur #CrimeNews 

फतेहपुर जिले के चाँदपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत जजमुइया फरहदपुर गांव में बिंदकी SDM द्वारा बन रहे मकान को रुकवाने का मामला सामने आया है। पीड़ित महेश कुमार द्विवेदी पुत्र राम खेलावन द्विवेदी निवासी फरहदपुर ने बताया कि मैं अपना मकान बनवा रहा था, जो कि पुरानी आबादी में स्थित कच्चा मकान होने के कारण गिर गया था। जिसको पुनः निर्माण करवा रहा था। तभी मेरे पड़ोसी अजय कुमार शुक्ला ने आपत्ति जताते हुए मकान को प्रशसन द्वारा रुकवा दिया गया। पीड़ित ने न्याय की गुहार लगाते हुए इस बावत बिंदकी SDM से मिले और इसके बदले सिर्फ उन्हें आश्वासन ही मिला।पीड़ित का कहना है कि अजय कुमार शुक्ला के साले साहब SDM है। बस उन्ही के कहने पर बिंदकी SDM द्वारा बिना न्यायालय स्टे के रोक लगाई गयी है।

 

 

पीड़ित कई दिनों से चाँदपुर थाना और बिंदकी SDM के दफ्तर के चक्कर लगा कर न्याय की गुहार लगा रहा है लेकिन उसे अभी तक न्याय नही मिल पाया है। जबकि बिंदकी SDM साहब लिखित स्पष्टीकरण करके के कानूनगो और लेखपाल की रिपोर्ट लगने के बावजूद भी अभी तक रोक लगा रखी है। पीड़ित दर-दर की ठोकरे खाकर भटक रहा है। पीड़ित ने बताया कि ये कहाँ का न्याय है।
साहब किसी को अपना आशियाना बनाने के लिये दर-दर भटकना पड़ेगा। पीड़ित का आरोप है कि बिना न्यायालय स्टे के SDM साहब के कहने पर चाँदपुर थाना इन्चार्ज ने बन रहे मकान को रुकवाया।SDM साहब ने पहले दी परमिशन फिर दुबारा फोनकर चाँदपुर थाना इन्चार्ज से कहके काम को रुकवाया। अब ऊपर से दबाव बताकर बिंदकी SDM अपना पलड़ा झाड़ रहे हैं।

                           

 

 

SI News Today

Leave a Reply