लखनऊ। अपने मंत्रियों से परिश्रम की अपेक्षा रखने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दिन सुबह लगभग 3.40 बजे शुरू होता है और आजकल तो रात एक बजे के बाद तक चलता है। वह मानते हैं कि उत्तर प्रदेश में समस्याएं अधिक हैं और समय कम क्योंकि उन्हें 2019 में रिजल्ट देना है और जिसके लिए अभी से जूझना होगा। वह कहते हैं, ‘उनके साथ वही चलेगा जो सही तरीके से और तेज चल सकेगा।’ यूपी के विभाजन के पक्ष में वह नहीं हैं और जोर देकर कहते हैं कि आगे होने वाली भर्तियों में जिसने भी जाति, धर्म या धन के आधार पर बेईमानी का प्रयास किया, उसे जेल जाना होगा। कृषि, शिक्षा और स्वास्थ्य उत्तर प्रदेश की समस्याओं, भविष्य की राजनीति और धर्म की व्याख्या पर योगी ने अपने सरकारी आवास पांच कालिदास मार्ग में विस्तार से बात की।
SI News Today > Blog > राज्य > उत्तर प्रदेश > लखनऊ > मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- परिवारवाद, जातिवाद के दिन गए…अब विकासवाद
