Wednesday, July 24, 2024
featuredलखनऊ

रोजगार सेवकों ने खून से पत्र लिख मुख्यमंत्री से वार्ता की लगाई गुहार….

SI News Today

लखनऊ: रिक्त पदों पर नियुक्ति सहित अन्य मांगों को लेकर धरने पर डटे ग्राम रोजगार सेवकों ने खून से लिखा पत्र मुख्यमंत्री को भेज वार्ता की गुहार लगाई। धरने के नवें दिन बुधवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद व उप्र ग्राम विकास अधिकार संघ के पदाधिकारियों ने धरना स्थल पहुंच अपना समर्थन दिया।

रोजगार सेवक संघर्ष समिति के आह्वान पर लक्ष्मण मेला स्थल में ग्राम रोजगार सेवकों का धरना जारी रहा। संगठन की प्रांतीय संचालन समिति के सदस्य शिव मनोरथ शुक्ला के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी कर विरोध जताया।

उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में कई बार आंदोलन करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई, लेकिन भाजपा सरकार से हजारों ग्राम रोजगार सेवकों को बहुत उम्मीद हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से भी समय मांगा।

SI News Today

Leave a Reply