Saturday, July 27, 2024
लखनऊ

लखनऊ: फिर से मिले नाले की सफाई करने के दौरान पुराने नोटों के बण्डल

SI News Today

लखनऊ (जागरण संवाददाता)। बंद हो चुके 1000 और 500 रुपये के नोटों के बंडल शनिवार सुबह फिर स्मृति उपवन चौराहे पर बने नाले में नगर निगम सफाईकर्मियों को मिले। नोटों के बंडल काले रंग की पॉलीथिन में थे। शुक्रवार शाम भी इसी नाले में सफाईकर्मियों को नोटों के बंडल मिले थे। अब तक पुलिस को नाले से 3.84 लाख रुपये मिले हैं। पुलिस ने नोटों को जब्त कर लिया है।

स्मृति उपवन चौराहे पर बने नाले में पांच दिन से सफाई कर रहे नगर निगम के सफाईकर्मी याकूब निवासी टीपी नगर, गुलजार, सैनुल, खेरुल, सफीकुल और अरशद शनिवार सुबह भी मलबा निकाल रहे थे। इस बीच याकूब को पुलिया के नीचे सफाई करते समय काले रंग की एक बड़ी पॉलीथिन मिली। याकूब ने बताया कि पॉलीथिन में 1000 और 500 के पुराने नोटों के बंडल थे। याकूब ने सुपरवाइजर फिरोज को मामले की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें: इलाहाबाद में सात साल की मासूम से दुष्कर्म,अस्पताल में भर्ती

फिरोज ने उच्चाधिकारियों को बताया। इसके बाद मौके पर पहुंची आशियाना पुलिस ने नोटों को कब्जे में ले लिया।
थानाध्यक्ष आशियाना सत्येंद्र राय ने बताया कि नोटों को सुखा कर देखा गया। जिसमें काफी नोट फटे और जले हुए थे। गिनती करने पर पता चला कि 60 नोट 500 के और 354 नोट 1000 के हैं। यह सभी नोट पुराने हैं। नोटों को जब्त कर लिया गया है।

SI News Today

Leave a Reply