Tuesday, May 21, 2024
featuredटेक्नोलॉजी

JIO ने लॉन्च की नई JioFi डिवाइस! इतनी ज्यादा है स्पीड…

SI News Today

रिलायंस जियो ने अपनी एक और डिवाइस को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह एक हॉटस्पॉट डिवाइस है। जियो के JioFi JMR815 को केवल ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट flipkart से खरीदा जा सकता है। इसके साथ एक साल की वारंटी के दी जा रही है। कंपनी का दावा है कि यूजर इस हॉटस्पॉट डिवाइस में 150Mbps तक की डाउनलोड स्पीड और 50Mbps तक की अपलोड स्पीड का मजा ले पाएंगे। मतलब इससे 1GB की एक फिल्म को 7 सेकंड में डाउनलोड किया जा सकता है। इसे एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड से नो कॉस्ट ईएमआई पर खरीदा जा सकता है।

फीचर्स की बात करें तो इसमें एएलटी3800 प्रोसेसर का इस्तेमाल दिया गया है। इसमें पावर ऑन/ऑफ करने के लिए फिजिकल बटन दिया गया हैं। एक बटन वाई-फाई प्रोटेक्टेड डब्ल्यूपीएस के लिए भी है। बैटरी, 4G और वाई-फाई स्ट्रेंथ के लिए नोटिफिकेशन लाइट भी है। इसमें एक साथ 32 यूजर तक कनेक्ट करने की सुविधा है। 31 यूजर वाई-फाई के जरिए जुड़ पाएंगे और एक यूएसबी की मदद से जुड़ पाएगा। कनेक्ट हो जाने के बाद यूजर को स्मार्टफोन पर जियो 4G वॉयस ऐप के जरिए एचडी वॉयस और वीडियो कॉल करने की सुविधा भी मिलेगी है।

शुरुआती JioFi डिवाइस जहां अंडाकार था। इस बार नए जियोफाई मॉडल में गोलाकार डिजाइन इस्तेमाल हुआ है। नए जियोफाई डिवाइस में माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट है और यूजर 64GB तक का मैमोरी कार्ड इस्तेमाल कर पाएंगे। डिवाइस की बैटरी 3,000mAH की है और इसे फुल चार्ज होने में 3.5 घंटे का वक्त लगता है। वहीं पुराने जियोफाई डिवाइस की बैटरी 2,300mAH की है।

कुछ दिनों पहले ही रिलायंस जियो ने 1,999 रुपए में जियोफाई डिवाइस के साथ मुफ्त डेटा और जियो वाउचर देना शुरू किया था। इस ऑफर में ग्राहकों को कुल 3,595 रुपए का फायदा होता है। ऑफर के जरिए कंपनी 999 रुपए वाला जियोफाई 1,999 रुपए में बेचती है, जिसमें यूजर को 1,295 रुपए का बंडल्ड डेटा और 2,300 रुपए के जियो वाउचर मिलते हैं। मजेदार बात यह है कि इस दौरान भी कंपनी JioFi मॉडल को बिना डेटा ऑफर के बेचती रही है।

SI News Today

Leave a Reply