Sunday, May 19, 2024
featuredटेक्नोलॉजी

Xiaomi Mi A2 इन 5 रंगों में होगा लॉन्च! जानिए रिपोर्ट…

SI News Today

शियोमी का Mi A1 स्मार्टफोन भारत में आउट ऑफ स्टॉक हो गया है। ऐसी खबरें आ रही हैं कि कंपनी ने इस स्मार्टफोन को बंद कर दिया है। हालांकि कंपनी का कहना है कि जल्द ही यह स्टॉक में आएगा। अब कंपनी अपना एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। यह स्मार्टफोन कंपनी का Xiaomi Mi 6X या Xiaomi Mi A2 है। अब चीनी वेबसाइट वीबो पर Xiaomi Mi 6X के 5 कलर वेरिएंट की तस्वीर सार्वजनिक की गई हैं। ये रंग होंगे- चेरी पिंक, फ्लेम रेड, सेंड गोल्ड, ग्लेशियर ब्लू और ब्लैक। देखा जाए तो यह पहला मौका होगा जब Xiaomi के किसी फोन को 5 कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराया जाएगा।

यह फोन अंतरराष्ट्रीय मार्केट में Mi 6X के नाम से लॉन्च किया जाएगा जबकि भारत में Xiaomi Mi A2 के नाम से लॉन्च किया जाएगा। जो कि पिछले साल के शियोमी मी A1 एंड्रॉयड वन हैंडसेट का अपग्रेड होगा। हाल ही में लॉन्च किए गए Redmi 5, Redmi Note 5 और Redmi Note 5 Pro को ब्लैक, गोल्ड, रोज़ गोल्ड और ब्लू रंग में उपलब्ध कराया गया था। Xiaomi Mi A2 के ये कलर वेरिएंट तो होंगे ही, फ्लेम रेड एक नए विकल्प के तौर पर जुड़ जाएगा।

कंपनी ने एक पोस्टर जारी किया था जिसमें ब्लू रंग वाले Xiaomi Mi 6X का पिछला हिस्सा नजर आ रहा है। Xiaomi ने चीन की सोशल नेटवर्किंग साइट वीबो पर टीजर जारी किया है जिससे कुछ स्पेसिफिकेशन भी सार्वजनिक हो गए हैं। Mi 6X में एप्पल के iPhone X जैसा डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। फिंगरप्रिंट स्कैनर को भी पिछले हिस्से पर ही जगह दी गई है। Mi 5X या Mi A1 की तरह Mi 6X में एंटीना लाइन को टॉप और बॉटम में किनारों पर रखा गया है।

टीजर के मुताबिक, शियोमी मी 6X में पिछले हिस्से पर एक 20 मेगापिक्सल का कैमर होगा। यह जानकारी पहले ही लीक हुई थी। 20 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे के अलावा डुअल कैमरा सेटअप में दूसरा कैमरा 12 मेगापिक्सल का होगा। हैंडसेट के फ्रंट पैनल में 20 मेगापिक्सल के सोनी आईएमएक्स376 सेंसर दिए जाने की उम्मीद है।

Xiaomi Mi 6X या Xiaomi Mi A2 फीचर्स: रिपोर्ट के मुताबिक, Xiaomi Mi 6X या Xiaomi Mi A2 में 2.2 गीगाहर्ड्ज का ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 626 प्रोसेसर मिल सकता है। नए स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के अलावा एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित Xiaomi Mi 6X में 5.99 इंच का फुल-एचडी+ (1080×2160 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले, 4GB रैम और 64GB की इंटरनल मैमोरी मिल सकती है। पावर बैकअप के लिए इसमें 2,910mAH की बैटरी मिल सकती है।

SI News Today

Leave a Reply