मौजूद प्लेयर्स पर ही भरोसा करके उन्हें IPL 2017 के लिए उतारा है। टीम के 20 प्लेयर वही हैं जो पिछले साल मौजूद थे। मुंबई इंडियन इस बार शुरुआत के सभी मैच अपने होम ग्राउंड पर खेल रही है। इससे भी उसको फायदा मिलने की उम्मीद है।
रोहित शर्मा ने सात नए खिलाड़ियों को भी अपने साथ जोड़ा है। जिसमें से सबसे बड़ा नाम मिशेल जॉनसन का है। उनका साथ देने के लिए लसिथ मलिंगा और जसप्रीत बूमराह भी तेज गेंदबाजी से सामने वाली टीम पर अटैक करने के लिए मौजूद हैं। हालांकि अभी दोनों अपनी फिटनेस से जूझ रहे हैं। फिर भी मुंबई के पास मिचेल मैक्लेनेघन और टिम साउदी जैसे गेंदबाज मौजूद हैं। वहीं स्पिन गेंदबाजी की बात करें तो मुंबई के पास कर्ण शर्मा हैं। मुंबई के पास हरभजन सिंह भी हैं लेकिन वह खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं।
मुंबई इंडियंस की टीम को IPL की सभी टीमों में से सबसे ज्यादा बैलेंस माना जाता है। अगर बैंटिग की बात करें तो मुंबई के पास रोहित शर्मा, जोस बटलर, काईरन पोलार्ड, अम्बाती रायडू, सौरभ तिवारी जैसे बल्लेबाज हैं। इसके अलावा हार्दिक पटेल, क्रुणाल पांड्या और असेला गुनारत्ने भी मौजूद हैं। जो बल्ले के साथ-साथ बॉल से भी कमाल कर सकते हैं।
मुंबई इंडियंस की पूरी टीम इस प्रकार है: रोहित शर्मा (कप्तान), हरभजन सिंह, अम्बाती रायडू, जसप्रीत बुमराह, श्रेयस गोपाल, विनय कुमार, पार्थिव पटेल, लसिथ मलिंगा, सिद्धेश लाड, जे सुचित, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, दीपक पुनिया, जितेश शर्मा, टिम साउदी, जोस बटलर, मिचेल मैक्लेनेघन, लेंडल सिमंस, काईरन पोलार्ड, नितीश राणा, मिचेल जॉनसन, कर्ण शर्मा, के गौतम, निकोलस पूरण, सौरव तिवारी, असेला गुनारत्ने और कुलवंत खेजरोलिया। कुल खिलाड़ी: 27 (18 भारतीय, 9 विदेशी)