Thursday, July 25, 2024
18+स्पाइसी बाइट्स

डिप्रेशन की वजह से पुरुषों की सेक्स लाइफ हो सकती है बर्बाद, जानिए कैसे..

SI News Today
Due to depression, men's sex life can be ruined, know how ..

आजकल आये दिन डिप्रेशन को लेकर तरह-तरह के खतरनाक परिणामों को आप सुनते और जानते हैं। डिप्रेशन को वैसे तो ब्रेन की बीमारी या परेशानी माना जाता है लेकिन इसका असर पूरे शरीर की गुणवत्ता पर पड़ता है। बदलती जीवनशैली और सामाजिक जीवन की कमी की वजह से आज के दौर की यह सबसे बड़ी समस्या बनकर सामने आ रहा है। डिप्रेशन की वजह से लोग जहां तरह-तरह की बीमारियों के शिकार होते हैं वहीं आत्महत्या जैसे कदम भी उठा लेते हैं। हाल ही में आये रिसर्च की माने तो डिप्रेशन का असर पुरुषों की सेक्स लाइफ पर भी पड़ रहा है। यह असर इतना खतरनाक है कि बच्चों के पैदा करने की क्षमता को भी प्रभावित कर रहा है।

क्या कहता है रिसर्च
इस रिसर्च की मानें तो दो महीने से अधिक तक अगर कोई पुरूष डिप्रेशन में रहता है तो उसके स्पर्म की गुणवत्ता बेहद कमजोर हो जाती है। किसी भी पुरूष या महिला की सेक्स लाइफ स्पर्म के कारण ही होती है, अगर स्पर्म कमजोर होगा तो सेक्स लाइफ पर भी असर पड़ता ही है।

कितने लोगों के बीच हुआ रिसर्च
इस रिसर्च में 1100 पुरूषों के स्पर्म का परिक्षण किया गया। रिसर्च में दो तरह के लोगों को शामिल किया गया था। एक तरह के वो लोग थे जो किसी भी तरह से डिप्रेशन या स्ट्रेस जैसी समस्या से परेशान नहीं थे। दूसरी तरह के लोगों में कुछ न कुछ स्ट्रेस और डिप्रेशन के लक्षण थे।

शोधकर्ताओं ने डिप्रेशन के शिकार लोगों के स्पर्म और जो इसके शिकार नहीं थे उनके स्पर्म का तुलनात्मक अध्ययन किया। शोधकर्ताओं ने यह भी जांचा कि डिप्रेशन की कितनी अवधि के कारण स्पर्म की गुणवत्ता में क्या असर हुआ। शोधकर्ताओं ने पाया कि डिप्रेशन का असर स्पर्म की गुणवत्ता पर पड़ रहा है। स्पर्म की गुणवत्ता कमजोर होने से सेक्स लाइफ तथा होने वाले बच्चे की सेहत सहित बच्चे पैदा करने की क्षमता पर भी असर पड़ता है।

कहां हुआ है प्रकाशन
इस शोध का प्रकाशन हेल्थ जर्नल मेडिसिन नेटवर्क में किया गया है। शोध के अनुसार सिर्फ दो महीने के डिप्रेशन या स्ट्रेस की वजह से पुरुषों के स्पर्म में कमजोरी आने लगती है और इसका असर सेक्स लाइफ और बच्चा पैदा करने की क्षमता पर भी पड़ता है।

SI News Today

Leave a Reply